फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Electricity wires passing above 10 schools will be removed

Barabanki News: हटेंगे 10 स्कूलों के ऊपर से गुजरे बिजली के तार

Sat, 12 Oct 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 12 Oct 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Electricity wires passing above 10 schools will be removed
बाराबंकी। स्कूलाें के ऊपर से गुजरे बिजली के तारों को हटाया जाएगा। पावर कॉर्पोरेशन ने सर्वे कर दस स्कूलों का चयन किया है। जिन विद्यालयों में ट्रांसफार्मर रखे गए हैं उन्हें दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग कोे पत्र भेजा गया है।जिले में कई विद्यालयों के ऊपर से बिजली के हाईटेंशन लाइन के तार गुजरे हैं। कई बार प्रयास के बाद भी स्कूलों के ऊपर से निकले बिजली के तार नहीं हटवाए जा सके हैं। जिले में 167 परिषदीय विद्यालयों व करीब डेढ़ सौ निजी स्कूलों के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले करीब डेढ़ लाख बच्चों के ऊपर लापरवाही का ये खतरा मंडरा रहा है। पावर कॉर्पोरेशन ने स्कूल के ऊपर से गुजरे तार वाले स्कूलों का सर्वे कराया है। तार हटाने के लिए कार्य की योजना बनाई जा रही है। बाराबंकी डिवीजन में दस स्कूल चयनित किए गए हैं। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्र का कहना है कि स्कूल के ऊपर से गुजरे तारों को हटाया जाएगा। शिक्षा विभाग से धनराशि की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed