{"_id":"6854629503126bd556073bec","slug":"electricity-supply-cut-off-12-times-in-12-hours-people-in-distress-barabanki-news-c-315-1-brp1005-141950-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 12 घंटे में 12 बार कटी बिजली सप्लाई, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 12 घंटे में 12 बार कटी बिजली सप्लाई, लोग बेहाल
Fri, 20 Jun 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। भीषण गर्मी के बीच मांग बढ़ने के कारण शहर से लेकर गांव तक जमकर बिजली कटौती की जा रही है। जिले के पांचों डिवीजन के ग्रामीण क्षेत्रों मेें आठ से दस घंटे ही बिजली मिल पा रही है। बृहस्पतिवार को शहर के पाॅश इलाके सिविल लाइन, कंपनीबाग, नेहरू नगर में 12 घंटे में 12 बार बिजली गुल हुई। इससे उमस भरी गर्मी में लोगों का काफी परेशानी उठाना पड़ी।
शहर में ओवरी ओल्ड से गुजरी मुख्य लाइन में फाल्ट आने से आवास विकास, विकास भवन रोड, कोठीडीह, गोकुल नगर समेत करीब दस मोहल्ले की बिजली सप्लाई फॉल्ट के कारण घंटों गुल रही। इस दौरान बीते एक माह से ट्रांसफार्मर दुुरुस्त करने, क्षमता बढ़ाए जाने की कवायद धरी की धरी रह गई। ट्रांसफार्मर की केबल जलने, फ्यूज उड़ने आदि फाल्ट के चलते शहर में बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बिजली की आवाजाही लगी रही।
चार घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति
रामनगर क्षेत्र में अशोकपुर चंदनापुर ददौरा, भिटौरा, कांप, सीहामऊ हसनापुर, रानी बाजार में 10 बजे से लेकर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। नगर पंचायत में दो घंटे बिजली गुल रही। वहीं माधव जलालपुर गांव में महज दो छोटे ट्रांसफार्मर के सहारे ही 80 उपभोक्ताओं को सप्लाई दी जा रही है जिससे लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
साढ़े छह घंटे बाद शुरू हुई बिजली आपूर्ति
फतेहपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे निंदूरा के पास मुख्य लाइन पर पेड़ की डाल गिरने स पूरी लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। इससे कस्बा फतेहपुर, देवखारिय, गंगोली, हसनपुर टांडा, ररिया समेत 150 गांवों की बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल हो गए। इनवर्टर भी जवाब दे गए। शाम साढ़े छह बजे तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इससे करीब दो लाख की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी।
अधीक्षण अभियंता पॉवर कार्पोरेशन राजबाला ने बताया कि सभी अधिशासी अभियंताओं को लगातार निगरानी रखने और फाल्ट को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्बाध बिजली आपूर्ति के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।