फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Election issue will occupy government land

सरकारी जमीनों पर कब्जा होगा चुनावी मुद्दा- शाह

Mon, 27 Jun 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 27 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Election issue will occupy government land
अमित शाह का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सपा पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि सूबे की सरकार को साढ़े तीन मुख्यमंत्री चला रहे हैं। वे जीआईसी मैदान के ऑडिटोरियम में अवध क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


शाह ने कहा कि यहां लॉ एंड आॅर्डर का नाम बदल कर लो एंड आॅर्डर कर दिया गया है। अखिलेश कह रहे हैं कि भाजपा मथुरा कांड को मुद्दा बना रही है। हां, भाजपा मथुरा कांड को ही मुद्दा बनाकर चुनाव लडे़गी और दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


शाह ने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही सपाइयों के कब्जे से सरकारी जमीनों को खाली कराएंगे। अमित शाह ने कहा कि यूपी को 14वें वित्त आयोग के तहत 2 लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं पर सरकार इसका हिसाब नहीं दे रही है। यहीं नहीं केंद्र की योजनाओं को भी प्रदेश सरकार लागू नहीं कर रही है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश को साढ़े तीन मुख्यमंत्री चला रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सीएम अखिलेश हैं। दूसरे सीएम उनके दो चाचा हैं, तीसरे सीएम नेताजी हैं और आधे सीएम आजम खान है। जब यूपी में इतने सीएम हैं तो विकास कैसे होगा। इसीलिए प्रदेश का विकास पूरी तरह से रुका हुआ है। शाह ने कहा कि देश के विकास का रास्ता यूपी से जाता हैं, यदि यूपी की जनता ने 73 सांसद न दिए होते तो केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार न बनती।

शाह ने कहा कि  2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा अब 337 सीटों का आंकड़ा पार करेगी। यूपी मेें अब गांव-गांव व गली-गली सपा कार्यकर्ता जमीनों पर अवैध कब्जे कर रहे हैं। जमीनोें पर कब्जा हटाने के लिए उनके द्वारा कब्जा हटाओ नाम से एक बेवसाइट बनाई गई है जिसमें अब तक 12 सौ शिकायतें आ चुकी है। 

भाजपा नेता ने कहा कि यूपी सरकार मथुरा कांड को मुद्दा नहीं मान रही है जबकि सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री की शह पर ही मथुरा मेें दो साल तक सरकारी जमीन पर कब्जा रहा और फिर जब कब्जा हटाने का समय आया तो दो पुलिस अधिकारियों की जान चली गई।

विधानसभा चुनाव में सरकारी जमीनों से कब्जा हटाने व मथुरा कांड ही भाजपा का मुख्य मुद्दा रहेगा। शाह ने कहा कि यूपी की सपा सरकार केंद्र की योजनाओं को निचले स्तर तक लागू नहीं कर रही है जिससे योजनाओं का लाभ गरीबों को नहीं मिल रहा है।

कहा कि बसपा ने भी यूपी में दलितों के नाम पर राज किया लेकिन क्या दलितों को उनका हक मिला, जवाब, नहीं मिला। उन्होेंने कहा कि कांग्रेस के दस साल के शासन में देश में बारह लाख करोड़ से भी अधिक के घोटाले सामने आए, जबकि दो साल के मोदी सरकार के कार्यकाल में अभी तक कोई यह नहीं कह सका कि सरकार में भ्रष्टाचार हो रहा है। 

केंद्र के पास हाईटेंशन लाइन, यूपी की डीपी जल गई
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केेंद्र सरकार के पास बिजली की हाईटेंशन लाइन है जिसके माध्यम से वह प्रदेश को पैसा देकर विकास का काम करती है। लेकिन यूपी में डीपी ही जल गई है। ऐसे में यहां पर आम जनता तक केंद्र का पैसा नहीं पहुंच रहा है। कहा कि सपा सरकार में केंद्र से मिलने वाला पैसा ऊपर ही हजम कर लिया जा रहा हैै। 

अखिलेश से मांगा हिसाब
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पीएम ने जितनी योजनाएं चला रखी हैं उतनी आज तक किसी सरकार ने नहीं चलाईं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से हिसाब मांगते हुए कहा कि भाजपा ने 14वें वित्त में 2 लाख करोड़ ज्यादा पैसा दिया है लेकिन अखिलेश बता नहीं रहे कि यह पैसा कहां गया। आगे नरेंद्र मोदी यूपी को 7 लाख 20 हजार करोड़ का पैकेज देने जा रहे हैं। 

सपा, बसपा पर साधा निशाना
अमित शाह ने कहा कि सपा व बसपा की सरकार यूपी में 15 साल से है लेकिन गरीबी दूर नहीं कर सकी। मोदी सरकार ने दो साल में देश से गरीबी दूर करने के सार्थक कदम उठाए हैं इसी का नतीजा है कि आज विश्व में भारत की विकास दर तेजी से बढ़ी है। कहा कि सपा सरकार एक समुदाय के लोगों को नौकरी देती है तो दलितों का उत्पीड़न करती है जबकि बसपा वोट के नाम पर दलितोें को ठगने का काम कर रही है। शाह ने कहा दलितों का विकास व सम्मान भाजपा में ही है। 

थानों पर हो रहा फरियादियों का उत्पीड़न
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यूपी सरकार अपनी पुलिस की भी सुरक्षा नहीं कर सकती है तो जनता की सुरक्षा कैसे होगी। उन्होेंने कहा, हाल यह है कि प्रदेश के थानों में जनता की सुनने वाला कोई नहीं है। थाने में जाने पर वहां फरियादी से उसकी जाति पूछी जाती है। थानों में बिना घूस लिए कोई काम नहीं हो रहा है ऐसे में यहां कानून व्यवस्था की हालत कैसे ठीक हो सकती है। 

अवध की ताकत से लहराएगा भगवा
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भी यूपी के अवध क्षेत्र से भाजपा ने सभी सीटें जीती और उसी से केंद्र में मोदी की सरकार बनी। उन्होेंने राम मंदिर का मुद्दा तो नहीं उठाया लेकिन अवध को रामायण काल से ही विशेष क्षेत्र होने की बात कही। कहा, यहां पर घाघरा व गोमती के किनारे देश के कायाकल्प की कहानी गढ़ी जाती रही है। 

कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2017 में यूपी में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। प्रत्येक कार्यकर्ता यहां से जाने के बाद दो दो सौ लोगों को फोन कर यह बताएगा कि यूपी में भाजपा सरकार बनने जा रही है। कार्यकर्ताओं के बदौलत ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है और इन्हीं के बलबूते यूपी में भी हमारी सरकार बनने जा रही है। 

प्रदेश अध्यक्ष व सांसदोें ने किया स्वागत
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या, सांसद प्रियंका सिंह रावत, कमल किशोर समेत अवध क्षेत्र के सभी सांसद व विधायकों ने स्वागत किया। इस मौके पर 

प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, लखनऊ के मेयर व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ. दिनेश शर्मा, सांसद शिव प्रताप शुक्ला, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, सांसद विनय कटियार, सांसद लल्लू सिंह, ब्रजभूषण शरण सिंह समेत तमाम भाजपा नेताओें ने पार्टी अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed