फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   election duty

कोविड टीका ल्रगा चुके कर्मचारियों की लगेगी चुनावी ड्यूटी

Thu, 11 Nov 2021 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
election duty
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में लगने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना महामारी के संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण के दोनों डोज का प्रमाण पत्र देना होगा। इसके लिए सभी विभागों के कार्यालय अध्यक्षों को पत्र भेजकर कर्मचारियों की सूचना मांगी गई है। वहीं मतदाता सूची के डोर टू डोर पुनरीक्षण कार्य को लेकर हैदरगढ़ तहसील परिसर में बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

अगले साल जिले में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों का क्रम जारी है। प्रशिक्षण से लेकर मतगणना तक लगने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए निर्वाचन आयोग से मिले निर्देश के बाद प्रशासन ने सभी विभागों के कार्यालय अध्यक्षों से उनके कार्यालय में तैनात कर्मचारियों द्वारा कोरोना टीकाकरण के दोनों डोज लगवाने की सूचना मांगी है।
विज्ञापन

ताकि चुनाव ड्यूटी के दौरान किसी प्रकार से उनके स्वास्थ्य में दिक्कतें न आए। पिछले पंचायत चुनाव के दौरान कई अधिकारियों व कर्मचारियों की कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से जान चली गईं थी। वहीं दूसरी ओर मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बृहस्पतिवार को हैदरगढ़ तहसील के सभी बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें डीएम डॉ. आदर्श सिंह भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 फीसदी ईवीएम की जांच पूरी
शहर के निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम पर इंजीनियरों द्वारा की जा रही तकनीकी जांच में 80 फीसदी ईवीएम की जांच पूरी कर ली गई है। जिसमें बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट शामिल हैं। जबकि वीवी पैट की अभी तकनीकी जांच शुरू नहीं हो सकी है। चुनाव कराने के लिए जिले को 4970 बैलेट तो 3970 कंट्रोल यूनिट तथा 4260 वीवी पैट आदि उपलब्ध कराई गई हैं।

कोरोना महामारी को देखते हुए विधानसभा चुनाव में लगने वाले कर्मचारियों द्वारा उनके टीकाकरण की सूचना मांगी गई है। इसके लिए विभागों को पत्र भेजा गया है। वहीं 80 प्रतिशत ईवीएम की जांच पूरी कर ली गई है।
-डॉ. राजेश कुमार, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed