फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   election

विधानसभा क्षेत्र में बढ़े चार मतदान और 34 बूथ

Thu, 06 Jan 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
election
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कोरोना संक्रमण के चलते भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र में मतदेय स्थलों की संख्या में वृद्धि की गई है। अधिकतम 1200 मतदाताओं पर एक मतदेय स्थल तय किए गए हैं। ऐसे में क्षेत्र में बढ़े चार मतदान केंद्रों पर 34 मतदेय स्थल अधिक बनाए गए हैं।
विज्ञापन

कोविड महामारी के दृष्टिगत बूथों पर मतदाताओं की संख्या को कम किया गया है। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में एक मतदेय स्थल पर 1500 मतदाताओं को रखा गया था। वहीं इस बार निर्वाचन विभाग ने इसकी संख्या को कम करते हुए 1200 कर दिया है। इससे अधिक मतदाता वाले केंद्रों पर दो मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इस बार चार नए मतदान केंद्र बढ़ने से अब इनकी संख्या 263 हो गई है। जबकि 34 नए बूथ बनाए जाने से इनकी संख्या 434 हो गई है। नए मतदान केंद्र उच्च प्राथमिक विद्यालय जौरास, पंचायत भवन जगतखेड़ा, उच्च प्राथमिक पूरे खुशहाल, प्राथमिक विद्यालय देवापुर में बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्राथमिक विद्यालय सैदनपुर, खानापुर, असौरी, जलालपुर, उच्च प्राथमिक जौरास, शाहपुर शिदवी, पंचायत भवन जगतखेड़ा, उच्च प्राथमिक पूरे खुशहाल आदि बूथ व मतदान केंद्र शामिल हैं। एसडीएम शालिनी प्रभाकर ने बताया कि मतदान केंद्रों और बूथों की संख्या बढ़ने से मतदान कर्मचारी और सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed