फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   election

सभा स्थल पर दोबारा पहुंचे सीएम और प्रदेश अध्यक्ष

Wed, 16 Oct 2019 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
election
बाराबंकी। चुनावी सभा को संबोधित करने के दो घंटे बाद ही सीएम योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का उड़नखटोला फतेहचंद जगदीश राय इंटर कॉलेज में दोबारा उतर गया। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन चौकस हो गया था।
विज्ञापन

पार्टी के नेता और अफसर पूरी तरह से सक्रिय थे। जिसकी जहां ड्यूटी लगी थी, उसे वहां दोबारा पहुंचने का निर्देश दिया गया। दोनों ने यहां करीब पचीस मिनट बिताए। मुख्यमंत्री दोबारा यहां से उड़े तब अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बुधवार को सफदरगंज स्थित फतेहचंद कॉलेज में भाजपा उम्मीदवार अंबरीष रावत के पक्ष में सभा को संबोधित कर बहराइच के लिए सीएम योगी रवाना हो गए थे। इसके बाद वहां से प्रशासनिक अधिकारी भी चले गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहराइच में जनसभा के बाद जब मुख्यमंत्री जलालपुर अंबेडकरनगर को रवाना हुए तो ऑयल की कमी होने की जानकारी पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर फिर सफदरगंज सभास्थल पर 3 बजकर 15 मिनट पर उतारा गया। इस दौरान बाराबंकी से ऑयल आने के बाद करीब 25 मिनट हेलीकॉप्टर खड़ा रहा, और 3 बजकर 40 मिनट पर जलालपुर के लिए उड़ान भरा।
फतेहचंद कॉलेज में चुनावी सभा के बाद दोबारा पहुंचे सीएम सुरक्षा के बीच खड़े थे। इसी बीच बच्चे उन्हें दूर से निहार रहे थे। तभी उन्होंने सबको बुलाया। उनके बीच पहुंचकर फोटो खिंचवाई और पढ़ाई के बारे में पूछा।
मुख्यमंत्री ने कक्षा दो की छात्रा जरीन फातिमा को पढ़ने का आशीर्वाद दिया। इसके अलावा बैरीकेडिंग के किनारे खड़े बच्चों दीपक, शुभम, हर्ष व रमन से बात की। इससे खुश बच्चों ने जमकर योगी-योगी के नारे लगाये।
25 मिनट के ठहराव के बीच मुख्यमंत्री ने जिले की मशहूर चंद्रकला मिठाई व खस्ते का स्वाद लिया और मिठाई की प्रशंसा की। यहां भाजपा विधायक सतीश शर्मा, जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा, अरविंद मौर्या आदि मौजूद रहे।

अपर जिलाधिकारी संदीप गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शर्मा, एसडीएम अभय कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार राय सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed