{"_id":"5779ebeead1c80f7a9ef4d467c8334ce","slug":"elderly-woman-s-death-from-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड लगने से बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड लगने से बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी ने अपना सितम दिखाना शुरू कर दिया है। जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला की ठंड लगने से मंगलवार की सुबह मौत हो गई। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा लेकिन परिवारीजनों ने पीएम कराने से मना कर दिया। परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार करवा दिया है।
थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के भटुआमऊ के रहने वाली रूखसाना (60) पत्नी मुन्नवर की सोमवार की शाम ठंड लगने से अचानक तबियत बिगड़ गई थी। जिसके बाद परिवारीजनों ने वृद्धा को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था जहां मंगलवार की सुबह वृद्धा की मौत हो गई है।
ठंड से वृद्धा की मौत होने की सूचना पर तहसीलदार फतेहपुर महेंद्र कुमार गांव पहुंचे और परिवारीजनोें से शव का पोस्टमार्टम करवाने को कहा लेकिन परिवारीजनों ने शव का पीएम कराए बिना ही अंतिम संस्कार करवा दिया है। बताते चलें कि जिले मेें ठंड लगने से अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है।