{"_id":"67993956ba4b84b6e807c7d5","slug":"elderly-woman-killed-six-injured-in-accidents-barabanki-news-c-315-1-brp1006-132310-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हादसों में बुजुर्ग महिला की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हादसों में बुजुर्ग महिला की मौत, छह घायल
Wed, 29 Jan 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़/त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में अनियंत्रित कार खड्ड में पलटने से जहां महिला की मौत हो गई वहीं, अन्य हादसों में छह लोग घायल हो गए हैं। जिसमें से दो को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया।
मंगलवार की सुबह राजस्थान प्रांत के जालोर जिला के संचोर गांव निवासी मंगली देवी (76) अपने पुत्र मालाराम (55), बहू ओनी बहन (49) के साथ कार से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर लखनऊ जा रही थीं। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर पिचूरी गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। जिससे कार सवार तीनों घायल हो गए।हादसे के बाद साथ में चल रहे एक अन्य वाहन से तीनों को घायल अवस्था में सीएचसी हैदरगढ़ ले जाया गया। जहां मंगली देवी को मृत घोषित कर दिया गया।
परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए। वहीं, बारा गांव के कृष्ण बहादुर पाल (58) गांव के साथी सुरेश (45) के साथ बाइक पर त्रिवेदीगंज से घर जा रहे थे। बारा गांव के पास हाईवे पर कोतवाली के बहादुर पुर गांव के दिलीप (28) की बाइक में पीछे से टक्कर गई। पुलिस ने तीनों को घायल अवस्था में सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया, जहां से कृष्ण बहादुर व सुरेश को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर, जैदपुर थाना क्षेत्र में बाराबंकी मार्ग पर शाम छह बजे टेंपो में बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार लोनीकटरा थानाक्षेत्र के शेखवामऊ गांव निवासी युवक मुश्ताक को जैदपुर सीएचसी लाया गया। पैर में ज्यादा चोट लगने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।