{"_id":"6092e3168ebc3ed9b70a8b41","slug":"e-pass-barabanki-news-lko576981731","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति के लिए बनेंगे ई-पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति के लिए बनेंगे ई-पास
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना महामारी के दूसरे चरण में बढ़े संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन की अवधि में लोगों को आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति के लिए नामित अधिकारियों द्वारा पास जारी किए जाएंगे। जिससे संबंधित बिना किसी रोकटोक के जिले के बाहर व अंदर आ जा सकेंगे।
जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया है कि लॉकडाउन अवधि में सूचीबद्ध आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति करने वाली संस्थाओं के लिए ई-पास जारी किए जाएंगे। इसके लिए संस्थाओं को आवेदन करना होगा। ताकि आमजन तक संस्थाओं द्वारा आसानी से सामग्री आदि पहुंच सके।
उन्होंने बताया कि प्रदेश की सीमा के अंदर अंतरजनपदीय ई-पास जारी करने की जिम्मेदारी एडीएम संदीप गुप्ता को दी गई है। जबकि जिले की सीमा के अंदर सामग्री आदि पहुुंचाने के लिए पास जारी करने की जिम्मेदारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दिव्यांशु पटेल, एसडीएम पंकज सिंह, शालिनी प्रभाकर, राजीव शुक्ल और एसडीएम सुरेंद्र पाल को दी गई है। (संवाद)