{"_id":"574dd7da4f1c1b020910921e","slug":"durinng-to-saved-grandson-from-current-died-aged","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोते को बचाने में करंट से वृद्धा की सांसें थमीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोते को बचाने में करंट से वृद्धा की सांसें थमीं
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Tue, 31 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र के बक्सावा मजरे कोठी गांव में मंगलवार को बिजली की चपेट में आकर हुई महिला की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कार्पोरेशन की लापरवाही से मंगलवार को एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई। कोठी गांव में करीब हफ्ते भर से एक पोल में करंट प्रवाहित हो रहा था। मंगलवार सुबह एक बच्चा खेलते-खेलते उसकी चपेट में आ गया।
यह देख महिला ने पोते को छुड़ाने का प्रयास किया। इस कोशिश में उसका पोता तो बच गया लेकिन महिला की मौके पर ही मौत हो गई। परिवारीजनोें व ग्रामीणों ने पावर कार्पोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
कोठी थानाक्षेत्र के बक्सावा मजरे कोठी गांव निवासी गज्जू पुत्र पीर मोहम्मद के दरवाजे पर लगे विद्युत पोल में कई दिनों से करंट प्रवाहित हो रहा था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह सैबाज पुत्र अहमद खेलते-खेलते उस खंभे की चपेट में आ गया यह देख उसकी दादी रफीकुल निशा पत्नी मिन्ना बाबा (58) दौड़ कर आयी और उसे खंभे से छुड़ाने लगी। इस दौरान सैबाज तो किसी तरह छूट कर अलग गिर पड़ा परन्तु उसकी दादी रफीकुल निशा कंरट की चपेट में आ गई।
ग्रामीणों व परिवारीजनों के काफी प्रयास के बाद वृद्धा करंट से छूट पायी। लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। यह देख गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने हादसे के लिए पावर कार्पोरेशन को जिम्मेदार ठहराया। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिये बगैर शव को दफना दिया है।