फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Drying ponds, water crisis for animals and birds

Barabanki News: सूख रहे तालाब, पशु-पक्षियों के लिए पानी का संकट

Wed, 09 Apr 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 09 Apr 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Drying ponds, water crisis for animals and birds
 मिर्कापर गांव में सूखा पड़ा तालाब, घास चरते जानवर ।
दरियाबाद (बाराबंकी)। गर्मी का मौसम शुरू होते ही पानी का संकट गहराने लगा है, तालाब सूखने लगे हैं। इससे पशु-पक्षियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। मनरेगा से खोदे गए तालाबों में पानी अभी से सूखने लगा है।
विज्ञापन

विकास खंड दरियाबाद के बड़नपुर, उफरौली, बनगांवा, अकबरपुर, रामपुर रायसाहब, मथुरानगर आदि गांवाें में मनरेगा से खोदे गए तालाबों में पानी नहीं है। ग्रामीण सुभाष, रामजीत, राजेश्वर, बैजनाथ, शिवप्रसाद, रामकेवल, राम प्रकाश आदि का कहना है कि भीषण गर्मी पड़ने लगी है। गांवों में अधिकांश तालाब सूखे पड़े हैं।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में अक्सर आगजनी की घटनाएं होती रहती हैं। आग को बुझाने के लिए दमकलकर्मी आसानी के साथ तालाबों से पानी भर लिया करते थे। पशु-पक्षी भी तालाबों के पानी से प्यास बुझाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी मोनिका पाठक ने कहा तालाबों की खोदाई जल संरक्षण के उद्देश्य से की गई है। सूखे हुए तालाबों में शीघ्र पानी भरवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed