फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar's birth anniversary celebrated with joy

हर्षोल्लास से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती

Thu, 15 Apr 2021 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar's birth anniversary celebrated with joy
बाराबंकी। शहर के नाका चौराहा स्थित पार्क में डॉ.भीमराव अम्बेडर जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण क? - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। भारतरत्न, संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती जगह-जगह धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण हुआ और वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब की नीतियों व विचारों में दूरदर्शिता थी। वह महान अर्थशास्त्री, कानूनविद्, समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ थे।
विज्ञापन

डॉ. भीम राव आंबेडकर जयंती पर जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने लोकसभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने पुलिस लाइन में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सभी पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ दिलाई। एसपी ने कहा कि इस दिन को समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंकि जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले बाबा साहब आंबेडकर को समानता और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ. अवधेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार पांडेय, क्षेत्राधिकारी नगर सीमा यादव, क्षेत्राधिकारी सदर राम सूरत सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नाका चौराहा स्थित आंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं छाया चौराहा स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज की अध्यक्षता में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कहा कि समाज एवं पार्टी को बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। छाया चौराहे पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जय भीम, जय संविधान, जय समाजवाद के नारे लगाए गए। गांधी भवन में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। नेहरू युवा केंद्र के नेतृत्व में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका शिखा मौर्या ने ग्राम पंचायत पलिया मसूदपुर में आंबेडकर जयंती पर कैच द रैन अभियान के तहत शपथ दिलाई गई और जल संचयन पर गोष्ठी हुई।
बाबा साहेब की जयंती पर पूर्व सांसद डॉ. पीएल पुनिया के आवास पर कांग्रेसियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष विजय पाल गौतम एवं युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सिकंदर अब्बास रिजवी ने संयुक्त रूप से किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव शिवेंद्र पांडे ने कहा कि बाबा साहेब की नीतियों व विचारों में दूरदर्शिता थी।

सिद्धौर क्षेत्र के ग्राम ऐंदीपुर में बाबा साहब की प्रतिमा पर भाकियू जिलाध्यक्ष रामबरन वर्मा ने माल्यार्पण किया। ग्रामपंचायत हुसैनपुर में आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। बाबा साहब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला व मिष्ठान वितरित किया। माती क्षेत्र में बरेठी स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में बाबा साहब की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। फतेहपुर में बाबा साहब की जयंती पर कस्बे के मोहल्ला पचघरा में आंबेडकर पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। नगर पंचायत कार्यालय, मदनपुर, इसरौली, शेखपुर, रसूलपुर आदि कई स्थानों पर आंबेडकर जयंती हर्षोल्लास के मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed