फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Download AnyDesk app and fly 3.73 lakhs

Barabanki News: ऐनीडेस्क एप डाउनलोड करा 3.73 लाख उड़ाए

Sun, 16 Apr 2023 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 16 Apr 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Download AnyDesk app and fly 3.73 lakhs
बाराबंकी। टीवी रिचार्ज के लिए साइबर जालसाजों ने एक युवक को ऐनीडेस्क एप डाउनलोड करवा कर उसके बैंक खातों से तीन लाख 73 हजार 448 रुपये उड़ा दिए। पुलिस ने शनिवार रात केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के वेरियंट सिटी निवासी मुकेश कुमार ने एसपी को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने डिश टीवी का रिचार्ज करने के लिए गूगल से सर्च कर कस्टमर केयर के नंबर पर बात की। कुछ देर बाद दूसरे नंबर से मुकेश के पास काॅल आई। बात करने वाले ने खुद को अविनाश बताया। उसने 10 रुपये के चार भुगतान क्रेडिट व डेबिट कार्ड से कराया। डिश टीवी पर दिख रहा बार कोड स्कैन करने को कहा। इस दौरान उधर से ऐनीडेस्क एप डाउनलोड करने को कहा गया। मुकेश ने एप डाउनलोड किया तो कुछ ही देर बाद उसके एक्सिस बैंक खाते से 29 हजार, यूनियन बैंक के खाते से 80 हजार व अमेरिकन एक्सप्रेस के क्रेडिट कार्ड से दो लाख चार हजार 448 रुपये गायब हो गए। इतना ही नहीं उसके पेटीएम का पोस्टपेड वॉलेट बनाकर 60 हजार रुपये लोन के रूप में निकाल लिए गए। कुल तीन लाख 73 हजार 448 रुपये की ठगी हुई। शुक्रवार रात एसपी के निर्देश पर शहर कोतवाली में केस दर्ज किया गया। कोतवाल संजय मौर्य वे बताया कि पुलिस व साइबर सेल जांच कर रही है।
विज्ञापन


लोनीकटरा थाना क्षेत्र के अचाकापुर गांव निवासी किरन सिंह का खाता भिलवल स्थित बैंक ऑफ इंडिया में है। खाते के माध्यम से किरन गूगल पे व फोन पे संचालित करती हैं। बीते दो अप्रैल को किरन ने कस्टमर केयर पर काॅल की थी। बात करने वाले ने अपने सीनियर के पास कॉल ट्रांसफर की। इसी के बाद किरन के बैंक खाते से पहले 81 हजार व दूसरी बार में 45 सौ रुपये उड़ गए। लोनीकटरा पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed