{"_id":"2b4c710100767ecf8b5e201651eef07b","slug":"do-not-store-wet-potato-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीले आलू का भंडारण न करें किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीले आलू का भंडारण न करें किसान
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम खराब होने की आशंका से किसान एक आलू के भंडारण के लिए कोल्ड स्टोरेज पहुंच रहे हैं। ऐसे में विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि किसान जल्दबाजी में गीला आलू भंडारण न करें। वे खेतों से नमी खत्म होने का इंतजार करें। इसके बाद ही खोदाई करें।
विज्ञापन
जिला उद्यान अधिकारी जयकरण सिंह का कहना है कि अगर आलू गीला हो तो उसेे छाया में 72 घंटे सुखाने के बाद दागी आलू की छंटाई कराकर भंडारण किया जाए तो वह लंबे समय तक सुरक्षित रह सकता है। इससे आलू कोल्ड स्टोरेज में सड़ने की कगार पर नहीं पहुंचेगा और निकालने पर चमकदार होगा। जिसकी मार्केट वैल्यू भी ज्यादा होगी।
विज्ञापन
मौसम की भारी बेरुखी से आलू के उत्पादन का गणित गड़बड़ा गया है हालांकि इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा भले ही क्षेत्रफल में बढ़ोतरी हुई है लेकिन उत्पादन में 10-15 प्रतिशत की कमी आई है। पिछले साल करीब 3 लाख 70 हजार मीट्रिक टन का उत्पादन हुआ था जबकि इस बार का अनुमान करीब 3 लाख 30 हजार मीट्रिक टन का है।
विज्ञापन
आलू की अगेती किस्म की खोदाई करीब 20-25 प्रतिशत होकर होकर मंडी में बिक चुका। इस बार जिले में लगभग 15 हजार आठ सौ हेक्टेअर पर आलू की खेती की गई है। जिसके सापेक्ष इस बार ठंड न पड़ने व झुलसा रोग लगने के कारण आलू के उत्पादन में 10-15 प्रतिशत कमी आई है जिससे इस बार उत्पादन करीब 3 लाख 30 हजार मी टन होने के आसार हैं। पिछली बार आलू का क्षेत्रफल 14 हजार 700 हेक्टेयर था जिसमें 3 लाख 70 हजार मीट्रिक टन आलू का उत्पादन हुआ था।