{"_id":"609ac93f8ebc3ecd8b23288c","slug":"dm-visit-barabanki-news-lko5777511162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड अस्पताल की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड अस्पताल की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। कोविड अस्पताल को लेकर चल रही तैयारियों का मंगलवार को जिलाधिकारी ने जायजा लिया। जिलाधिकारी ने इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दो से तीन दिन के अंदर कोविड अस्पताल हर हाल में शुरु कर दिया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अमर उजाला ने ‘कोविड काल में कोमा में 200 बेड का अस्पताल’ नामक शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया था। जिसे संज्ञान में लेते हुए मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के साथ संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पहुंचकर कोविड-एल वन प्लस अस्पताल बनाए जाने की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी से जनता को बचाने के लिए संयुक्त चिकित्सालय को कोविड-एल वन प्लस चिकित्सालय बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
दो-तीन दिनों के अंदर 100 बेड के कोविड एल-वन प्लस अस्पताल का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। जिला मुख्यालय से दूर होने के चलते कोविड संबंधी इलाज के लिए मरीजों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने 45 प्लस वैक्सीन की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त कर इसमें और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर सीएमएस डॉ. आरबी राम, सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह के अतिरिक्त पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।