फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dm meeting

15 परीक्षा केंद्रो में फेर बदल की उम्मीद

Wed, 03 Feb 2021 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
dm meeting
बाराबंकी। यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों के निस्तारण को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह की अध्यक्षता में कमेटी की बैठक हुई। इसमें अनंतिम सूची से शामिल करीब एक दर्जन परीक्षा केंद्रों में फेरबदल कर गत वर्ष परीक्षा केंद्र बने केंद्रों को शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया। वहीं प्रधानाचार्यों द्वारा परीक्षा केंद्र की दूरी व क्षमता से अधिक आवंटन जैसी आपत्तियां के निराकरण पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

अप्रैल में प्रस्तावित यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर केंद्रों की अनंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद कई खामियां निकलकर आईं। इसमें जहां पहले परीक्षा केंद्र बने मानक पर खरे उतरे विद्यालय परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर हो गए। वहीं कई नए विद्यालयों को परीक्षा सूची में तरजीह दी गई। परीक्षा केंद्र की दूरी 15 किमी से अधिक पाई गई तो कई परीक्षा केंद्रों पर 12 सौ से अधिक परीक्षार्थी आवंटित कर दिए गए। इसको लेकर विद्यालयों से आपत्तियां मांगी गईं। जिस पर 80 आपत्तियां आईं।
विज्ञापन

इसका डीआईओएस ने अध्ययन कर उन्हें सूचीबद्ध कराया तो स्वयं परीक्षा केंद्र बने नए कॉलेज की हकीकत परखी। ऐसे में खामियां मिलीं। मंगलवार की शाम डीएम के कैंप कार्यालय पर बोर्ड परीक्षा की बैठक कमेटी के सदस्यों के साथ हुई। इसमें डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि नए करीब एक दर्जन विद्यालय परीक्षा केंद्र बन गए हैं। जबकि गत वर्ष की परीक्षा में जांचे जा चुके कई नामचीन विद्यालय परीक्षा केंद्र सूची से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में इनके फेरबदल कर दूरी व क्षमता की शिकायत का निराकरण किया जा सकता है। जिसके बाद तहसीलवार विद्यालयों के सत्यापन करने की सूची एसडीएम को दी गई। इस मौके पर डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा, एसडीएम अभय पाण्डेय, दिव्यांशु पटेल, पंकज सिंह, प्रतिवाल सिंह, जितेंद्र कटियार, राजीव शुक्ला, प्रधानाचार्य ब्रजभूषण मौर्य व राममिलन वर्मा मौजूद थे।
प्रैक्टिकल के एक दिन पहले नामिनल रोल का किया वितरण
यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों की तीन फरवरी से प्रयोगात्मक परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। जबकि अभी इसकी कोई तैयारी नहीं हैं। सोमवार को आए नामिनल रोल के बाद मंगलवार को इनका वितरण के साथ तैयारियां शुरू हुई। बोर्ड से नामिनल रोल आने के बाद प्रधानाचार्यों को सूचना मिली तो वह नामिनल रोल लेकर कॉलेज पहुंचे। उसी लिफाफे में एग्जामनर का नाम पता व मोबाइल नंबर था। ऐसे में अब एग्जामनर से बात करने के बाद ही प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि तय हो सकी। उसके बाद ही जिले में प्रयोगात्मक परीक्षाएं होगी।

बोर्ड परीक्षा की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें परीक्षा केंद्र बने करीब एक दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्रों में फेरबदल किए जाने पर चर्चा की गई है। ऐसे में गत वर्ष परीक्षा केंद्र बने कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। प्रैक्टिकल को लेकर नामिनल रोल मिलने के बाद उनका वितरण कर दिया गया है।
-राजेश कुमार वर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed