फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Disturbance in Samman Nidhi, seven thousand farmers found landless

Barabanki News: सम्मान निधि में गड़बड़ी, सात हजार किसान मिले भूमिहीन

Mon, 22 Sep 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 22 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Disturbance in Samman Nidhi, seven thousand farmers found landless
बाराबंकी। किसान सम्मान निधि के सत्यापन में जिले में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। शासन के आदेश पर चलाए जा रहे सतत सत्यापन अभियान में करीब 35 हजार किसान अपात्र पाए गए हैं। इनमें 7 हजार लाभार्थी भूमिहीन भी हैं जो योजना का लाभ लेते पाए गए। कुछ ऐसे मामले हैं, जिनमें पति-पत्नी दोनों योजना का लाभ ले रहे थे।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि सत्यापन रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। वहां से जो निर्देश मिलेंगे उसी हिसाब से कार्रवाई होगी। अधिकारियों के मुताबिक अपात्र लोगों के नाम हटने के बाद करीब 4500 नए किसानों को योजना के दायरे में लाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। किसानों को सम्मान निधि के तौर पर पहली बार वर्ष 2018 में जिले के 5.78 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि की पहली किस्त मिली थी।
विज्ञापन

इसमें किसानों को एक साल में छह हजार रुपया तीन किस्तों में मिलता है। हाल ही में 20वीं किस्त 4.41 लाख किसानों के खातों में भेजी गई है। 1.36 लाख से ज्यादा किसानों की सम्मान निधि रोकी गई। बाद में इनका सत्यापन कराया गया तो पता चला था कि इनमें कई आयकरदाता थे और कई नाबालिग। इस पर इनका नाम पोर्टल से हटाया दिया गया है। शासन के आदेश पर फिर सत्यापन कराया गया तो पता चला कि आठ हजार सेे अधिक पति-पत्नी दोनों योजना का लाभ ले रहे हैं। दो हजार से ज्यादा दोहरे खाते के जरिये लाभ लेने वाले मिले हैं। 7 हजार किसान ऐसे मिले जो भूमिहीन हैं या भूमि थी और बाद में बेच दी। इस प्रकार से करीब 35 हजार किसान सत्यापन में अपात्र पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed