फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   District tops in action against gangsters

गैंगस्टरों पर कार्रवाई में जिला प्रदेश में अव्वल

Sun, 02 Oct 2022 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
District tops in action against gangsters
बाराबंकी। सरकार के निर्देश पर गैंगस्टरों की संपत्तियां जब्त करने में जिला प्रदेश में अव्वल रहा। तत्कालीन डीएम व तहसील प्रशासन ने 21 अभियुक्तों पर कार्रवाई करते हुए 52 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। सबसे ज्यादा कार्रवाई व संपत्ति जैदपुर थाने से जब्त हुई। सबसे अधिक 27 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम नवाबगंज सुमित यादव ने बताया कि जैदपुर में सबसे ज्यादा 11 गैंगस्टरों पर कार्रवाई की गई। इनकी 27 करोड़ 37 लाख की संपत्ति जब्त की गई। इसके अलावा सफदरगंज थाना क्षेत्र के पल्हरी निवासी गैंगस्टर अभियुक्त रईश आलम, आलम, शाह आलम, सिराज की 7.55 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई।
विज्ञापन

भिटौली कला थाना सतरिख निवासी कृष्णा राजपूत, जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के भयारा निवासी इकरार, सतरिख थाना क्षेत्र के संदौली निवासी गैंगस्टर अभियुक्त उमेश यादव व नरायनपुर मजरे जफरपुर निवासी पंकज यादव, गोमतीनगर लखनऊ निवासी संजय सिंह सिंघला आदि अभियुक्तों की 12 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां तहसील प्रशासन व पुलिस ने जब्त कर कुर्की कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि तत्कालीन डीएम डॉ. आदर्श सिंह के निर्देश पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमों ने गैंगस्टरों पर कार्रवाई करते हुए जैदपुर थाना क्षेत्र के 11 अभियुक्तों की 27.37 करोड़, कोतवाली नगर क्षेत्र में चार अभियुक्तों की 12.92 करोड़, सतरिख थाना क्षेत्र में तीन आरोपियों की 8.25 लाख, थाना सफदरगंज में सात अभियुक्तों की 7.58 करोड़ व मसौली थाना क्षेत्र में नौ अभियुक्तों की 4.29 करोड़ की संपत्तियां कुर्की कर जब्त की गई हैं।

जिले में हुई कुर्की की कार्रवाई प्रदेश में सबसे ज्यादा है। एसडीएम ने बताया कि गैंगस्टर के 21 अभियुक्तों पर कार्रवाई करते हुए 52 करोड़ की संपत्तियां जब्त की गई हैं। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed