फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   difficult due to step out

लू के चलते घर से निकलना हुआ दूभर

Fri, 15 Apr 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 15 Apr 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
difficult due to step out
लू से बचने को कुछ इस तरह निकलीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को मौसम का मिजाज कुछ ज्यादा ही तल्ख रहा। सुबह से ही भीषण गर्मी रही। दोपहर में तो घर से निकलना दूभर था। जिसके चलते सड़कों व बाजार में सन्नाटा रहा। बस व टेंपो स्टैंडों पर भी यात्रियों की भीड़ कम ही रही। साथ ही लू से आम जनजीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार को तापमान अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  शुक्रवार की दोपहर अब तक के दिनों में सबसे गर्म रही। दोपहर में मानों आसमान से आग बरस रही थी। तेज धूप व भीषण गर्मी के साथ-साथ तेज लू भी बही जिससे लोग पूरे दिन भीषण गर्मी व लू से हलकान रहे।
विज्ञापन


लू से बचने के लिए लोग दोपहर में घरों से कम ही निकले। काम से निकले लोगों ने बचाव के लिए गमछा, स्टाल व छतरी का सहारा लिया। सड़क व बाजार में भी सन्नाटा रहा। टेंपो स्टैंड पर भी सन्नाटा रहा। शहरी क्षेत्र में सभी चौहारों पर भी आम दिनों की तुलना में रौनक कम ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को तापमान अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। हवा की गति 5.6 किमी प्रतिघंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed