{"_id":"618c1c766f6c5046355fbd1c","slug":"dhan-khareed-barabanki-news-lko6038581116","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने धान क्रय केंद्र पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने धान क्रय केंद्र पर मारा छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवा (बाराबंकी)। क्षेत्र के सलारपुर स्थित धान खरीद केंद्र पर बुधवार को डीएम ने छापा मारा। इस दौरान मौके पर एक किसान का धान क्रय केंद्र पर तौला जा रहा था। डीएम ने मौके पर मौजूद युवक से जब खतौनी व आईडी मांगी तो वह बगले झांकता नजर आया और किसान भी मौके से नदारद था। इस पर नाराज डीएम संदेह के आधार पर उसे देवा थाने ले आए।
वहां पर पुलिस को सौंपने के बाद मामले की जांच के आदेश दिए। पुलिस ने मामले में पड़ताल शुरू की तो पकड़े गए युवक का बाबा अपनी खतौनी लेकर आया। कागज की पड़ताल के बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। डीएम की इस कार्रवाई के बाद केंद्र पर सक्रिय बिचौलिए व दलालों में हड़कंप मच गया है।
जिलाधिकारी डॉ. आदर्श कुमार सिंह ने अपने सरकारी लाव लश्कर के साथ बुधवार की दोपहर देवा के ग्राम सलारपुर स्थित विपणन विभाग के धान क्रय केंद्र पर अचानक छापा मारा। इस दौरान उन्होंने देखा कि किसानों का धान तौला जा रहा था। मौके पर मौजूद एक युवक से उन्होंने धान तौलाने संबंधी कागजात मांगे।
विज्ञापन
तो वह डीएम को मौके पर आईडी व खतौनी नहीं दिखा सका। जिस पर डीएम नाराज हो गए। शक के आधार पर अंजीत कुमार निवासी उदवतपुर को अपने साथ लेकर देवा थाने पहुंचे। जहां पर उन्होंने उसे पुलिस को यह कहकर सौंप दिया कि इस प्रकरण की जांच कर ली जाए। यदि यह वास्तव में किसान का रिश्तेदार है तो उसे छोड़ दिया जाए। अन्यथा इसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
डीएम के आदेश के बाद हरकत में आई पुलिस ने युवक के घर पर इसकी सूचना दी। इसके बाद उसके बाबा जयकीरत जिनके नाम खेत की खतौनी है और करीब 48 क्विंटल तौलाई की थी। वह कागज देखने के बाद पुलिस ने युवक व परिवारीजनों से आवश्यक जानकारी ली।
वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल में अंजीत कुमार जो मौके पर धान तौला रहा था। उस धान की खतौनी उसके बाबा जयकीरत के नाम पर थी। जांच के बाद उसे थाने से छोड़ दिया गया है। डीएम के सख्त रुख के बाद केंद्रों पर सक्रिय दलाल व बिचौलियों में खलबली मच गई है।