{"_id":"5fe0e1d18ebc3e4110610b68","slug":"dhaan-khareed-kendra-barabanki-news-lko5560710166","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान बेचने के लिए परेशान हैं किसान, तौल बंद, बता दिया लक्ष्य हो गया पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान बेचने के लिए परेशान हैं किसान, तौल बंद, बता दिया लक्ष्य हो गया पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। किसान टोकन तिथि के डेढ़ माह बाद भी एमएसपी पर धान बेचने के चक्कर काटते रहे और केंद्र पर खरीद का लक्ष्य पूरा हो गया, यही नहीं रुपया भी समाप्त हो गया। कृषि उत्पादन मंडी समिति के तौल कांटा पर सोमवार को तौल बंद कर धान मिल को भेजने के लिए ट्रक लोड किया गया।
क्षेत्र में नवीन उममंडी स्थल पर भारतीय खाद्य निगम व कृषि उत्पादन मंडी समिति द्वारा धान तौल कांटा लगाया गया है। सोमवार को दिन में तीन बजे तहसीलदार श्रद्धा चौधरी ने मंडी समिति तौल केंद्र की जांच की। इस दौरान केंद्र पर किसानों का धान नहीं तौला जा रहा था। केंद्र पर पहले से खरीदे धान को कुटाई के लिए मिल पर भेजने के लिए ट्रक लोड किया जा रहा था। खरीद प्रभारी ने कहा 19 दिसंबर तक 14126.40 कुंतल धान खरीदा जा चुका है। खरीद के लिए मिला रुपया 15 दिसंबर को समाप्त हो गया है।
सुबह एक किसान का धान तौला गया है। जबकि वहां मौजूद सीठूमऊ के किसान हनुमान द्विवेदी ने कहा 11 नंवबर को तौल करने का टोकन मिला था। केंद्र के कई चक्कर लगाने के बाद भी तौल नहीं हो सकी और प्रभारी धान रखने के लिए जगह की कमी बताकर वापस कर दिए थे। अब लक्ष्य पूरा होने की जानकारी देकर खरीद करने से मनाकर दिया है। वहां मौजूद किसानों ने बताया केंद्र पर एक दिन में औसतन पचास कुंतल से अधिक धान कभी नहीं तौला गया और उठान नहीं होने पर कई दिन तौल बंद रही है।
विज्ञापन
बगल में मौजूद भारतीय खाद्य निगम के तौल कांटा पर तौला गया धान मात्र 5646.80 मंडी समिति के कांटा पर तौल की हकीकत को दर्शाता है। त्रिवेदीगंज के हुसैनाबाद में हैदरगढ़ विपणन केंद्र के तौल कांटा पर सातवें दिन भी धान की तौल शुरू नहीं हो सकी। खरीद प्रभारी दीपक तोमर व भाजपा सांसद से फोन पर विवाद के बाद 16 दिसंबर से केंद्र पर खरीद ठप है। एसडीएम जितेंद्र कटियार का कहना है कि हुसैनाबाद में हैदरगढ़ तौल केंद्र पर प्रभारी के नहीं होने से खरीद शुरू नहीं हो सकी है। मंडी समिति के खरीद केंद्र पर तौल बंद नहीं की जा सकती है। इस बारे में उच्चाधिकारियों से वार्ता कर निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।