{"_id":"61e5c3c2fe246f14a55ec3ff","slug":"dhaan-khareed-barabanki-news-lko6139161102","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएफसी का राइस मिल और धान खरीद केंद्र पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएफसी का राइस मिल और धान खरीद केंद्र पर छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। आरएफसी अयोध्या मंडल ने सोमवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी के साथ रामनगर क्षेत्र स्थित एक धान खरीद केंद्र और एक राइस मिल पर छापा मारा। राइस मिल मालिक द्वारा सरकारी चावल भेजने में बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए शेष चावल जल्द से जल्द एफसीआई भेजने के आदेश दिए।
आरएफसी अयोध्या मंडल एसएन पांडेय ने सोमवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश कुमार के साथ रामनगर क्षेत्र स्थित चंदनापुर धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर किसानों से धान की तौल होते पाई गई। इस दौरान मौके पर मौजूद किसानों से आरएफसी ने बात भी की। इसके बाद उन्होंने बालाजी राइस मिल का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान पाया कि मिल मालिक द्वारा जितना सरकारी चावल एफसीआई को दिया जाना चाहिए था उतना अभी तक नहीं दिया गया। जांच के दौरान मिल पर करीब 10 लॉट चावल शेष पाया गया। जिस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि जब तक शेष चावल एफसीआई को नहीं दे दिया जाता है तब तक मिल को एक दाना धान न दिया जाए। कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर क्रय केंद्र प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। (संवाद)