फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   rukus in dewa mela in Barabanki.

Barabanki: चिंकी-मिंकी की एक झलक पाने के लिए बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने फटकारी लाठियां, मचा उत्पात

Tue, 18 Oct 2022 04:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 18 Oct 2022 04:11 PM IST
सार

बाराबंकी में मशहूर कॉमेडियन चिंकी-मिंकी के कार्यक्रम में भीड़ उमड़ पड़ी। जिन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। इस दौरान लोगों ने जमकर उत्पात मचाया।

विज्ञापन
rukus in dewa mela in Barabanki.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

महोत्सव के ऑडिटोरियम में सोमवार रात उस समय स्थिति बेकाबू हो गई जब मशहूर कॉमेडियन चिंकी-मिंकी की एक झलक पाने के लिए मौजूद दर्शक कुर्सियों और बल्लियों पर चढ़ गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस टीम लगाई गई।
विज्ञापन


इसी बीच दर्शकों ने कुर्सियां तोड़नी शुरू कर दीं। स्थिति बिगड़ती देख उत्साहित समर्थकों को संभालने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं तब जाकर भीड़ पर नियंत्रण पाया जा सका। इसके बाद ऑडिटोरियम के चारों ओर पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया।
विज्ञापन


महोत्सव में देर रात जैसे ही जुड़वा बहनें चिंकी-मिंकी अपना कार्यक्रम पेश करने के लिए मंच पर आईं, दर्शक खुद को रोक नहीं सके और उनकी एक झलक पाने के लिए कुर्सियों पर बल्लियों पर चढ़ गए। स्थिति बिगड़ती देख ऑडिटोरियम में मौजूद पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मी दर्शकों को बल्लियों और कुर्सियों से नीचे उतारने लगे। आरोप है कि इसी बीच दर्शकों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी और कुर्सियों को तोड़कर इधर-उधर फेंकने लगे।

उत्साहित भीड़ बेकाबू होती जा रही थी। पुलिस ने दर्शकों को समझाने का काफी प्रयास किया कि वह शांतिपूर्वक कार्यक्रम का आनंद लें लेकिन भीड़ पुलिस की बात सुनने को तैयार नहीं थी। आखिरकार मजबूर होकर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारनी शुरू कीं तो लोग इधर-उधर भागने लगे।


इस दौरान कार्यक्रम में अफरातफरी का माहौल रहा। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस भीड़ को संभालने में कामयाब हो सकी। इसके बाद जाकर कार्यक्रम शुरू किया जा सका। भीड़ फिर से नियंत्रण से बाहर न होने पाए इसे देखते हुए ऑडिटोरियम के चारों ओर पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed