{"_id":"6ee733097b50acc853e641be108ed952","slug":"dewa-festival-complex-ready-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवा महोत्सव परिसर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवा महोत्सव परिसर तैयार
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 26 Oct 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके लिए स्थानीय कलाकारों से संगीत कार्यक्रम भी प्रस्तुत कराए गए। मेला परिसर जायरीन की मेहमान नवाजी करने के लिए सज-संवर रहा है।
प्रेक्षागृह के मंच पर सोमवार शाम डीएम के पहुंचते ही माइक टेस्टिंग... की आवाज गूंजने लगी। इसके बाद लाइट सिस्टम का परीक्षण किया गया। देवा महोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं।
मेला एवं प्रदर्शनी समिति के अध्यक्ष/डीएम योगेश्वर राम मिश्र शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रिहर्सल भी देखी। रिहर्सल की शुरुआत गणेश वंदना से हुई।
विज्ञापन
इसके बाद तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार.. ने सबके चेहरे पर मुस्कान ला दी। डीएम ने मातहतों को स्वागत गेट, सिटिंग अरेजमेंट में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस मौके पर एडीएम हरिकेश चौरसिया, मजिस्ट्रेट पूर्णिमा सिंह, गरिमा स्वरूप, तहसीलदार, कोतवाल आदि मौजूद थे।