{"_id":"60bfb7638ebc3e44542143e1","slug":"development-barabanki-news-lko581579954","type":"story","status":"publish","title_hn":"107 किमी. लंबी तीन सड़कें होंगी चौड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
107 किमी. लंबी तीन सड़कें होंगी चौड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में तीन सड़कों को जिला प्रमुख मार्ग (एमडीआर) घोषित किया गया है। अब इनके किनारे फैले अतिक्रमण को हटाकर सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। लगभग 107 किलोमीटर लंबी इन सड़कों के दोनों ओर कुल सात मीटर चौड़ीकरण पर लगभग एक करोड़ की राशि खर्च होगी।
लोक निर्माण विभाग ने इस संबंध में शासनादेश मिलने के बाद कवायद तेज कर दी है। प्रदेश सरकार द्वारा इन सड़कों को मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड (एमडीआर) की श्रेणी में शामिल किए जाने से हर चार साल पर नवीनीकरण भी हो सकेगा। जिससे राहगीरों को सुगम व सुरक्षित सड़क की सौगात मिलेगी।
जिले में अभी तक इन मुख्य मार्गों का दर्जा अन्य जिला मार्ग (ओडीआर) के रुप में हैं। इन सड़कों का नवीनीकरण और अन्य मरम्मत का कार्य देर से होता था। इसके लिए बजट का भी इंतजार करना पड़ता था। जिले की जिन तीन सड़कों को जिला प्रमुख मार्ग (एमडीआर) घोषित किया है।
विज्ञापन
उनकी लंबाई करीब 107 किलोमीटर है। अब इन तीनों सड़कों के दोनों ओर साढ़े तीन-तीन मीटर चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसके साथ ही जर्जर रोड की मरम्मत भी कराई जाएगी। इस पर करीब एक करोड़ की राशि खर्च होने की उम्मीद है।
खास बात यह है कि एमडीआर श्रेणी में शामिल की गई इन तीनों सड़कों का हर चार साल पर नवीनीकरण भी कराया जाएगा। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शासनादेश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरु करने की तैयारी में है। इससे पहले विभाग जिला प्रशासन की मदद से इन तीनों मार्गों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा।
घोषित हुई जिला प्रमुुख मार्ग व लंबाई
जैदपुर-सुबेहा मार्ग 35 किमी.
सलेमपुर-बदोसरायं मार्ग 52 किमी.
हैदरगढ़-बारिशगंज मार्ग 20 किमी.
जिले की तीन सड़कों को जिला प्रमुुख मार्ग की श्रेणी में शामिल किया गया है। इनके चौड़ीकरण व मरम्मत के लिए बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। अतिक्रमण भी हटेगा।
-एसएन चौरसिया, अधिशाषी अभियंता, पीडब्लूडी, प्रांतीय खंड