फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   deva mela

देवा महोत्सव का आगाजआज, नामी कलाकारों से सजेगी महफिल

Tue, 15 Oct 2019 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
deva mela
देवा में स्थित हाजी वारिस अली शाह की मजार। - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। देवा महोत्सव का मंगलवार शाम को आगाज होगा। परंपरागत तरीके से जिलाधिकारी की पत्नी दस दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन करेंगी। इस अवसर पर शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाए जाएंगे। बैंड बाजे की धुन के बीच मेला का अवलोकन करेंगी। महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक पंडाल के मंच पर मालिनी अवस्थी, साबरी बंधु समेत कई देश के कई नामी कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। उद्घाटन की शाम बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम देश करेंगे और बिरहा गायन होगा।
विज्ञापन

महोत्सव की तैयारियों को सोमवार शाम तक अंतिम रूप दिया गया। मंच को संवारने के साथ मजार को सजाया गया है। महोत्सव परिसर में दुकानें सज चुकी हैं। कपड़ा व पशु बाजार के साथ झूला क्षेत्र भी रोशन हो गया। ‘जो रब है वही राम है’ का संदेश देने वाले सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार पर सजने वाले महोत्सव में भले ही कई चीजें बदली हों पर उद्घाटन और उसकी रवायतें आज भी पुरानी हैं। महोत्सव का उद्घाटन मंगलवार शाम पांच बजे जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह की पत्नी आईएएस अधिकारी शीतल वर्मा करेंगी। इसके लिए सजावट का विशेष इंतजाम किया गया है। महोत्सव परिसर में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने महोत्सव परिसर में पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए। देवा कस्बा एक बड़े मेले का रूप ले चुका है। आधिकारिक तौर पर महोत्सव में दस दिन तक होने वाले कार्यक्रमों में लोक गायिका मालिनी अवस्थी, गजल गायक एवं आईएएस अधिकारी डॉ. हरिओम, चर्चित कव्वाल साबरी बंधुल राजा रैंचों की कामेडी, कवि सम्मेलन और मुशायरे की महफिल सजेगी। महोत्सव में देश के नामचीन शायर और कवि अपनी रचनाएं पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव में आकर्षण का केंद्र होंगे ये कार्यक्रम
देवा महोत्सव के उद्घाटन के बाद मंगलवार रात आठ बजे से बिरहा गायन होगा। 16 अक्तूूबर को हाकी प्रतियोगिता, शाम को अवधी/भोजपुरी संध्या तथा रात में सूफी नाइट का आयोजन किया गया। 17 की रात में सीरतुुन्नबी का कार्यक्रम होगा। 18 को दिन में हाकी प्रतियोगिता के साथ बेबी शो, शाम को मैजिक शो तथा रात में मानस का कार्यक्रम होगा। 19 को दंगल और हाकी मुकाबला, शाम को ताल-वाद कचहरी तथा रात में म्युजिक कांफ्रेंस होगी। इसी प्रकार 20 अक्तूबर को दिन में रंगोली, चित्रकला, दंगल, हॉकी मैच तथा शाम को वंदना मिश्रा का भोजपुरी गायन और रात में साबरी बंधु कव्वाली पेश करेंगे। 21 को वाद-विवाद प्रतियोगिता, दंगल, हाकी मैच, शाम को राजा रैंचो की कामेडी नाइट और रात में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। 22 को वालीबॉल व हॉकी मैच, रात में मालिनी अवस्थी का गायन होगा। 23 को वालीबॉल व हाकी का फाइनल, शाम को सीमा मोदी की नृत्य नाटिका तथा रात में ऑल इंडिया मुशायरा और 24 को सद्भावना हाकी मैच, शाम को गीतांजलि शर्मा की बृज की फूलों की होली का कार्यक्रम और रात में आतिशबाजी के साथ मेले का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed