{"_id":"5d98c5088ebc3e01702d1b76","slug":"deva-mela-barabanki-news-lko485354567","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवा महोत्सव में ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवा महोत्सव में ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। देवा महोत्सव में सुरक्षा के लिए घुड़सवार कमांडो की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से परिसर की निगरानी की जाएगी। पुलिस व पीएसी के जवान मुस्तैद रहेंगे। मेला परिसर में डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ते की भी तैनाती होगी।
महोत्सव की सुरक्षा के लिए परिसर में 28 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ दो ड्रोन कैमरे सक्रिय होंगे। छह पार्किंग स्थल बनाने के साथ 17 बैरियर लगाए गए हैं। पूरे मेले को तीन जोन व 17 सेक्टर में बांटा गया है। परिसर में मेला कोतवाली के अलावा 16 पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। घुड़सवार पुलिस की छह टीमें परिसर का भ्रमण करेंगे। पुलिस के ब्लैक कैट कमांडो की टोलियां भी परिसर में भ्रमणशील रहेंगी। तीन सेक्शन पीएसी, 60 दरोगा, 150 सिपाही, ट्रैफिक पुलिस और अग्निशमन कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही मेला परिसर में दस वॉच टावर बनाए जाएंगे। इन पर तैनात पुलिस कर्मी महोत्सव परिसर पर नजर रख सकेंगे। मेले में अयोध्या रेंज के जिलों से पुलिस कर्मी बुलाए गए हैं।
15 अक्टूबर से शुरू होने वाली 10 दिवसीय महोत्सव में पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल समेत कई मुल्कों के जायरीन आते हैं। इसके चलते मेला की संवेदनशीलता और बढ़ जाती है। करीब 15 साल पहले देवा से ही फिल्म निर्माता गुलशन कुमार हत्याकांड के मुख्य आरोपी एवं माफिया डान दाऊद के गुर्गे अनीस रेडियोवाला व एजाज लकड़वाला की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद से देवा खूफिया विभाग की नजर में रहा है। दो साल पूर्व भी देवा में आतंकियों की सक्रियता की सूचना पर एटीएस ने जांच की थी।