फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Deva Festival will begin on 17 october

17 से शुरू होगा देवा महोत्सव

Tue, 04 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Deva Festival will begin on 17 october
देवा महोत्सव 17 अक्टूबर से शुरू होकर 26 अक्टूबर तक चलेगा। नामी कलाकार अपने हुनर से देवा मेले को रोशन करेंगे। प्रसिद्ध गजल गायक चंदन दास भी महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


मेले में अपराधिक तत्वों और शोहदों पर नजर रखने के लिए टेक्नालॉजी का भरपूर इस्तेमाल किया जाएगा। ये बातें मंगलवार को जिलाधिकारी ने डीआरडीए सभागार में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं। जिलाधिकारी अजय यादव ने बताया कि महोत्सव में होने वाले कार्यक्रम फाइनल कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


मेले को बेहतर बनाने के लिए नामचीन कलाकारों को बुलाया गया है। डीएम ने बताया कि वसीम बरेलवी, मंजर भोपाली, जौहर कानपुरी जहां मुशायरे में शिरकत करेंगे, वहीं राजेश चेतन, अशोक सुल्तानपुरी, डॉ. सुमन दुबे जैसे नामी कवि मेले की शोभा बढ़ाएंगे। मेगा म्यूजिकल नाइट में सलीम सुलेमान को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गजल गायक चंदन दास और हास्य कलाकारों में इस बार दीपक राजा को बुलाया गया है। ब्रज की होली के लिए गीतांजलि शर्मा को बुलाया गया है। महिलाओं के लिए अलग स्नानागार बनाए जा रहे हैं। ईओ नगर पालिका को नोडल अधिकारी बनाया गया है।


इस बार पशु बाजार में लाइट की अलग से व्यवस्था की जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि पारंपरिक कार्यक्रम पहले की तरह ही होंगे लेकिन इस बार स्थानीय कलाकारों को ज्यादा मौका दिया जाएगा। इस मौके पर एसपी राजू बाबू सिंह, एडीएम अनिल कुमार सिंह, एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीओ श्रीपाल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed