फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Deva festival started

आस्था के महाकुंभ देवा महोत्सव का आगाज

Mon, 17 Oct 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 17 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Deva festival started
देवा महोत्सव का आगाज - फोटो : अमर उजाला
कौमी एकता, शांति व सद्भाव के प्रतीक हाजी वारिस अली शाह की धरती पर लगने वाले मेले का सोमवार को परंपरागत तरीके से शुभारंभ हो गया। उद्घाटन डीएम की पत्नी ने शेख मोहम्मद हसन गेट पर पीएसी बैंड की मधुर धुनों के बीच फीता काट कर किया। इसके बाद उन्होंने सफेद कबूतरों को खुले आकाश में छोड़कर शांति के संदेश के साथ गंगा जमुनी सांस्कृति के इस महा उत्सव की शुरुआत की।
विज्ञापन


इसके साथ ही रंगीन रोशनी से जगमगाती मजार, सजी दुकानें व जायरीनों की आमद से मेला परिसर गुलजार हो गया। जो रब है वही राम का संदेश दूर-दूर तक पहुंचाने वाले हाजी वारिस अली शाह की धरती पर सोमवार को गंगा-जमुनी तहजीब के प्रतीक देवा महोत्सव का धूमधाम से आगाज हुआ। 17 से 26 अक्टूबर तक चलने वाले एतिहासिक देवा महोत्सव का शुभारंभ शाम 5 बजकर 35 मिनट पर डीएम की पत्नी डॉ. अनुभा यादव ने फीता काट कर किया।
विज्ञापन


इससे पूर्व उन्होंने हाजी वारिस अली शाह की मजार पर माथा टेक कर सभी के लिए सुख और शांति की दुआ मांगी। समारोह स्थल पर गेरुए रंग में रंगी धरती और लकदक करते शेख मोहम्मद हसन व एजाज रसूल द्वार पर पीएसी बैंड की सुमधुर धुन सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा... के बीच पूरा अमला निर्धारित मार्गोें से होता हुआ मेला समिति कार्यालय पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ऑडिटोरियम पहुंचीं डीएम की पत्नी ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव के शुभारंभ की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि मेला बुलंदियाें को छुए और हम सब इसके सहभागी बनें। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह, एमएलसी राजेश यादव, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह, एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह आदि मौजूद रहे। 


जनप्रतिनिधियों की गैरहाजिरी बनी चर्चा
बाराबंकी जिले के सबसे बड़े सामाजिक और धार्मिक आयोजन का प्रतीक देवा महोत्सव में जनप्रतिनिधियों की गैरहाजिरी चर्चा का विषय रही। कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप, फरीद किदवई, राजीव कुमार सिंह समेत कोई भी विधायक देवा महोत्सव के शुभारंभ समारोह में नहीं पहुंचा। जनता के प्रतिनिधि के रूप में केवल एमएलसी राजेश यादव महोत्सव में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed