फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Deva Festival start from 17, preparations not begin

देवा महोत्सव 17 से, तैयारियां शुरू नहीं

Sat, 24 Sep 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 24 Sep 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Deva Festival start from 17, preparations not begin
देवा महोत्सव परिसर में फैली गंदगी - फोटो : अमर उजाला
देवा महोत्सव शुरू होने को महज एक माह से भी कम समय शेष है, लेकिन अभी तक मेला परिसर में साफ-सफाई का कार्य शुरू नहीं कराया जा सका है। परिसर को पेयजल मुहैय्या कराने वाली टंकी की सफाई सहित हॉकी ग्राउंड, टीन शेड की मरम्मत, मंच साज-सज्जा, शौचालयों का कार्य शुरू नहीं हो सका है। 
विज्ञापन


कौमी एकता का महाकुंभ कहे जाने वाला ऐतिहासिक देवा महोत्सव-2017 का अगाज होने में अब मात्र 23 दिन ही रह गए हैं। और अभी तक इस विख्यात मेले की तैयारियां परवान नहीं चढ़ सकी हैं। लाखों की भीड़ जुटाकर सर्व धर्म संभाव की मिसाल कही जाने वाले इस महोत्सव की तैयारियां प्रशासनिक अधिकारियों की बैठकों के बाद अभी तक संबंधित विभागों तक सीमित हैं। धरातल पर अभी तक कोई कार्य शुरू नहीं कराया गया है। परिसर के ऑडिटोरियम में वर्तमान में बाहर से आए हुए जायरीन ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन


परिसर, हॉकी ग्राउंड पर गंदगी का साम्राज्य है। पानी की टंकी की सफाई का कार्य, हैंडपंप मरम्मत, स्टांप पोस्ट का कार्य जस का तस पड़ा हुआ है। परिसर की जलनिकासी वाले नाले चोक व गंदगी से लबरेज पड़े हैं। परिसर के एजाज रसूल द्वार व शेख हसन द्वार, टीन शेड आदि की मरम्मत व रंगरोगन का कार्य भी शुरू नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचवीं बार महोत्सव कराएंगे एडीएम
इस बार देवा महोत्सव अनुभवी अधिकारियों की निगरानी में कराया जा रहा है। खासकर एडीएम अनिल कुमार सिंह अपनी इस नई पारी में पांचवीं बार देवा महोत्सव को ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे। एडीएम रहते चार बार देवा महोत्सव में अपनी अहम भूमिका निभा चुके हैं। मेले में इस बार मुंबइया ही नहीं राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के आने के कयास लगाए जा रहे हैं। 

मरकरी लाइट लगवाने की मांग
क्षेत्रवासियाें ने डीएम से देवा नहर पुल से वीआईपी मार्ग पर नगर पंचायत देवा सीमा तक रोड के किनारों मरकरी लाइट लगवाने की मांग की है। मेला दिन व रात लगातार चलता है और रात में अंधेरा होने की वजह से जायरीन को दिक्कत होती है।

पशु मंडी में भी नहीं शुरू हुआ कार्य
मेले की विख्यात पशु मंडी स्थल की हालत भी जस की तस है। पशुओं का उतारने के लिए रैम्प आदि बनाने, जानवरों के पीने के लिए तालाब की सफाई का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सका है।

पिछड़ सकती हैं तैयारियां 
जिलाधिकारी/अध्यक्ष देवा मेला सचिव अजय यादव व एडीएम/सचिव अनिल कुमार सिंह द्वारा मेले की तैयारियों संबंधी बैठक में तेजी से कार्य शुरू करने संबंधी आदेश के बावजूद कार्य शुरू न होने से तैयारियां पिछड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। 

चल रही हैं तैयारियां
देवा मेला के सचिव एडीएम अनिल कुमार सिंह का कहना है कि तैयारियां चल रही हैं। बारिश की आशंका के चलते सफाई कार्य शुरू नहीं कराया गया है। कार्य दिखाई भले ही न दे रहा हो लेकिन सारे कार्य चल रहे हैं। जिला पंचायत, अधिशासी अभियंता, अधिशासी अधिकारी सभी को कार्य के निर्देश दिए जा चुके हैं। एक सप्ताह में कार्य दिखाई भी देने लगेंगे।


वर्जन
17 अक्तूबर को देवा मेला का शुभारंभ होगा। इसके सारे कार्यों को तीन दिन पहले पूरा करने का लक्ष्य है। जिससे अगर कोई कमी दिखे तो उसे तुरंत पूरा कर लिया जाए। मेला को भव्य बनाने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।
-अजय यादव, डीएम, अध्यक्ष देवा मेला समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed