फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Deva festival Salim-Suleman scatter incinerate

देवां महोत्सव में छाया सलीम-सुलेमान का जादू

Mon, 24 Oct 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 24 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Deva festival Salim-Suleman scatter incinerate
डांस पे चांस मार ले ओ सोड़ियां डांस पे चांस मार ले.. - फोटो : अमर उजाला
देवा महोत्सव के ऑडिटोरियम में रविवार की रात मशहूर संगीत निर्देशक व गायक सलीम-सुलेमान के नाम रही। एक के बाद एक गीतों व एक्शन का ऐसा जलवा बिखेरा कि लोग झूम उठे। चक दे इंडिया, भूत, मुझसे शादी करोगी, फैशन से अपनी अलग पहचान बना चुके सलीम सुलेमान ने देवा महोत्सव में आए लोगों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन


एक के बाद एक तड़पते-फड़कते पंजीबी टच गानों से ऐसा समां बांधा कि लोग मदमस्त हो गए। जैसे-जैसे रात सर्द होती गई वैसे-वैसे पंजाबी टच गीतों का सुरूर लोगाें पर चढ़ता गया। 
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने शुक्रान अल्लाह... प्रस्तुत कर वारिस के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

सलीम सुलेमान ने इश्क वाला लफ्ज... चक देओ चक दे इंडिया...गाया लोग झूमने लगे। एक के बाद एक सलीम-सुलेमान की जोड़ी ने अपने तड़कते-भड़कते गीतों से ऐसा समां बांधा कि लोग थिरक उठे। वहीं उनके एक्शन ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद ओ रे पिया, ओ रे पिया..गाया तो सांस्कृतिक पंडाल में मौजूद लोग झूम उठे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एवी एवी एवी मैं तो लुट गया... डांस पे चांस मार ले ओ सोड़ियां डांस पे चांस मार ले..गाकर कार्यक्रम को चरम पर पहुंचा दिया। गीतों की शृंखला से एक के बाद एक धमाकेदार प्रस्तुति पर तालियां गूंजती रही। ओस पड़ने से जैसे-जैसे रात सर्द होती रही, हंस के गीत परवान चढ़ते गए।

‘आतंकियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए सरकार’
 चक दे इंडिया, रब ने बना दी जोड़ी जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले प्रसिद्ध संगीत निर्देशक व गायक सलीम सुलेमान का मानना है कि सरहद पार से चल रही आतंकी गतिविधियाें के कारण जो हमारे सैनिक शहीद हो रहे हैं। उसके दृष्टिगत सरकार को और अधिक सख्त कदम उठाने चाहिए।

हमने अपने पड़ोसियों को हमेशा गले लगाया लेकिन उनकी बेजा हरकतों का जवाब उन्हें जरूर मिलना चाहिए क्योंकि हम कलाकार के पहले एक देशभक्त भारतीय हैं।  सलीम सुलेमान ने सेना व शहीद जवानों को सैल्यूट करते हुए कहा कि वह पाकिस्तान की नापाक हरकतों के चलते सख्त ओर बोल्ड एक्शन के हिमायती हैं।


ऐसी हरकतों पर हमारी सरकार का उसूल तोड़ने ही पड़ेंगे। साथ ही कहा कि हम दुआ करेंगे कि सरहद पार से हमारे संबंध भविष्य में अच्छे बने और सब खुश रहें। दोनों पार्श्व गायकों ने कहा कि टीवी पर चलने वाले रियल्टी शो कमाल की चीज है। इससे प्रतिभा को निखरने का उचित मंच मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed