फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   deva fair

...एक मुद्दत से रोए नहीं हैं, क्या पत्थर से हो गए हम

Thu, 24 Oct 2019 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
deva fair
बाराबंकी। देवा महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर बुधवार देर शाम मुशायरे का आयोजन किया गया। दूर दराज से आए शायरों ने अपनी पेशकश से श्रोताओं को वाह-वाह कहने पर मजबूर कर दिया। पूरा पंडाल श्रोताओं से भरा रहा है।
विज्ञापन

देर रात तक चली शायरों की महफिल में एक से बढ़ कर एक शायरी पेश की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के पूर्व डीजीपी रिजवान अहमद ने तो संचालन नसीम फारुखी ने किया।
विज्ञापन

उस्मान मिनाई ने शायर पढ़ा- निशा क्यूं ढूढ़तें हो अंगुलियों के, कजा आएगी दस्ताने पहन कर। वहीं एटा जिले से आए शायर अज्म साकरी ने पढ़ा- लाखों के सदमे, ढेरों गम, फिर भी नहीं हैं आंखें नम, एक मुद्दत से रोए नहीं हैं क्या पत्थर के हो गए हम।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में राम प्रकाश बेखुद ने अपनी शायरी पेश करते हुए पढ़ा- जायका कम का लिखूं, दर्द भी लज्जत लिखूं, मैं तेरे ख्वाब से निकलूं तो हकीकत लिखूं।
शायर नईम अख्तर बुरहानपुरी ने पढ़ा- बराबर में वो आया तो मैं समझा वो मुझसे आगे जाना चाहते हैं। शायर सलिला सिद्दीकी ने पढ़ा- सारे किरदार कुचलने पर तुले हैं हमको, आओ चुपचाप कहानी से निकल चलते हैं।
मुशायरा संचालक नदीम फारुखी ने पढ़ा- सुबह मगरूर को वो शाम भी कर देता है शोहरते छीन के गुमनाम भी कर देता है। वक्त से आंख मिलाने की हिमाकत न करो, वक्त इंसान को नीलाम भी कर देता है।

इस दौरान मशहूर शायर वसीम बरेलवी, ताहिर फराज, जौहर कानपुरी, खुुुर्शीद हैदर, चांदनी शबनम, नसीम निकहत, मुमताज नसीम, हैदर अमात, चरन सिंह बशर, सुंदर माने दाबी आदि ने भी देर रात अपने शायरी का ऐसा अंदाज पेश किया लोग अपनी कुर्सी से जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed