{"_id":"63b335a5a6322377a45d246c","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-will-install-chaupal-in-sidhiyawan-barabanki-news-lko664752836","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सिधियावां में चौपाल लगाएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सिधियावां में चौपाल लगाएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। गांव की समस्याओं का गांव में ही समाधान कराने के लिए हर शुक्रवार को लगने वाली चौपाल में इस बार डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जिले में आएंगे। डिप्टी सीएम विकास खंड हैदरगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिधियावां में छह जनवरी को लगने वाली चौपाल में जन सुनवाई करेंगे। कार्यक्रम निर्धारित होने के साथ ही प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
डिप्टी सीएम ने ही प्रत्येक जिले की सभी ब्लॉकों की तीन-तीन ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाने के निर्देश दिए थे और वाराणसी से उन्होंने इसकी शुरुआत की थी। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर सोमवार को एसडीएम सुमित आर महाजन, सीओ जेएन अस्थाना ने गांव पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया।
सबसे पहले चौपाल स्थल पंचायत भवन को देखा गया और इसमें कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए। हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड बनाने को लेकर कई स्थानों का भ्रमण किया गया। कार्यक्रम स्थल के निकट उचित स्थान न होने के चलते सुबेहा-शुकुलबाजार मार्ग के करीब हुसेनाबाद पंचायत में भी जमीन देखी गई।