फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Departments engaged in spending 200 crores, bills being prepared

Barabanki News: 200 करोड़ खपाने में जुटे विभाग, तैयार हो रहे बिल

Wed, 29 Mar 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 29 Mar 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Departments engaged in spending 200 crores, bills being prepared
बाराबंकी। वित्तीय वर्ष 2022-23 समाप्त होने में अब सिर्फ कुछ ही घंटे का समय शेष है। ऐसे में विभाग शासन से मुहैया कराए गए बाकी बजट को खपाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। विभागों के वित्त एवं लेखाधिकारी आवंटित की गई धनराशि के सापेक्ष बिल तैयार कर कोषगार में पेश कर रहे हैं, ताकि बजट आहरित किया जा सके। बिल प्रस्तुत करने के लिए सोमवार रात आठ बजे तक का समय दिया गया है। बता दें कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में शासन ने विकास कार्य कराने से लेकर अन्य योजनाओें का लाभ मुहैया कराने के लिए अलग-अलग विभागों को करीब 13.22 अरब का बजट उपलब्ध कराया था। इसके सापेक्ष 11.19 अरब रुपये खर्च किए जा चुके थे, लेकिन मार्च के आखिरी सप्ताह में अलग-अलग विभागों के पास करीब 200 करोड़ रुपये बाकी थे। इनमें सबसे ज्यादा बजट लोक निर्माण विभाग के पास 48.06 करोड़, स्वास्थ्य विभाग के पास 19.73 करोड़ एवं पुलिस महकमे के पास करीब 15.05 करोड़ रुपये का बजट बाकी था। इसके अलावा बाल विकास एवं महिला पुष्टाहार, अल्पसंख्यक कल्याण, पंचायतीराज, पशु विभाग समेत अधिकांश विभागों के पास भी बजट बाकी था। डीएम अविनाश कुमार के सख्त निर्देश के बाद विभागीय अफसर चेते और बजट खपाने में जुट गए। बुधवार को जिला कोषागार में कई विभागों ने अपने बिल पेश किए। स्वास्थ्य, पुलिस, लोक निर्माण, चकबंदी, आईसीडीएस समेत तमाम विभागों ने अपने बिल प्रस्तुत कर दिए हैं। देर शाम तक अलग-अलग विभागों के अफसर अपना बजट खपाने में जुटे रहे। बृहस्पतिवार को रामनवमी का अवकाश होने के बाद भी अधिकांश दफ्तरों में बिल तैयार कराए जाएंगे। 31 मार्च की रात आठ बजे तक जो विभाग बिल नहीं प्रस्तुत कर पाएंगे, उनका बजट लैप्स हो जाएगा।
विज्ञापन


शासन के निर्देशों के अनुसार 31 मार्च की रात आठ बजे तक ही बिल लिए जाएंगे। नौ बजे तक डेटा अग्रसारित कर दिया जाएगा। इसके बाद बिल कतई नहीं लिए जाएंगे।
- मनोज तिवारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed