फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dengue

डेंगू के 15 और मरीज मिले

Tue, 18 Oct 2022 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
dengue
बाराबंकी। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और जिम्मेदार इस पर अंकुश लगा पाने में पूरी तरह नाकाम है। सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर करीब 15 और लोग डेंगू की चपेट में आ गए। जांच में डेंगू की पुष्टि होने के बाद परिवारीजनों ने उन्हें अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पीरबटावन निवासी फैजू, शुक्लाई निवासी बंटी, गंगा प्रसाद, सहेलिया निवासी देवी प्रसाद, लखपेडाबाग निवासी रामकुमार, गोविंद बाल बिहार निवासी मनीष, बाबा, आवास विकास निवासी मुमताज, इस्माइल पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। परिवारीजनों ने बताया कि निजी चिकित्सकों से उपचार कराया जा रहा था।
विज्ञापन

मगर सुधार न होने पर चिकित्सकों द्वारा कराई गई जांच में डेंगू की पुष्टि होने के बाद लखनऊ के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा त्रिवेदीगंज के मानपुर निवासी धीरज, रांभी के सिद्धार्थ और अभिषेक में भी डेंगू की पुुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदरगढ़ के शिवेंद्र, मान सिंह भी डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं जिनका उपचार लखनऊ के निजी अस्पतालों में चल रहा है। सीएमओ डॉ. अवेधश कुमार का कहना है कि डेंगू मरीजों जहां भी मिल रहे हैं वहां जांच के लिए टीमें भेजी जा रही हैं। टीमें पीड़ितों में दवाओं का वितरण करने के साथ रोग से बचाव के प्रति जागरूक कर रही हैं।

बुखार से कई मिले पीड़ित, डेंगू की आशंका
टिकैतनगर के कस्बा निवासी हुकुम चंद, रायसाहब मोहल्ले की सोनी, मल्लू बुखार से पीड़ित हैं। चिकित्सकों ने इन्हें डेंगू जांच कराने की सलाह दी है। इसके अलावा हैदरगढ़ कस्बे में भी रामकुमार, गोपी, कैलाश, नरेंद्र समेत कई लोग बुखार से पीड़ित बताए गए हैं। परिवारीजन डेंगू की आशंका जताते हुए लखनऊ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed