{"_id":"57ffcf4c4f1c1b4a2c28e23c","slug":"dengue-and-fever-has-killed-four","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार और डेंगू से चार की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार और डेंगू से चार की गई जान
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Thu, 13 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
मरीजों को देखते डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से मासूम समेत दो तथा डेंगू की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर परिवारीजनों निजी अस्पतालों में भर्ती कराया था। जहां पर बृहस्पतिवार को तीनों की मौत हो गई। इसके अलावा जैदपुर कस्बे में करीब दो सौ ज्यादा लोग वायरल से पीड़ित हैं।
जैदपुर प्रतिनिधि के अुनसार कस्बे के अहिरान मोहल्ला निवासी इमरान की पुत्री अर्बिया (5) तथा मोहल्ला चोहटा निवासी अलीम का पुत्र पिछले कई दिनों से वायरल से पीड़ित चल रहे थे। परिवारीजनों ने बताया कि पहले सीएचसी से इलाज कराया गया हालत में सुधार नहीं होने पर निजी चिकित्सकों को दिखाया गया।
लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान ही दोनों की मौत हो गई। वहीं कस्बे के अलग-अलग मोहल्लों में मो. अख्तर, सलीम, जुबैदा बानों, ताइबा बानों, मो. हारुन, अफरोज अंसारी समेत करीब दौ सौ से अधिक लोग वायरल से पीड़ित हैं। ये लोग सीएचसी जैदपुर या फिर निजी चिकित्सकों से अपना उपचार करा रहे हैं। कस्बा वासियों ने इसकी सूचना सीएमओ को दी है।
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर प्रतिनिधि के अनुसार किंतूर निवासी भवानी प्रसाद (28) पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। परिवारीजनों ने बताया कि निजी चिकित्सकों से इलाज कराया जा रहा था। जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
वहीं मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी निवासी आयुषी (25) पत्नी पवन मिश्रा चार दिन से तेज बुखार से पीड़ित थी। उसे मंगलवार को निजी चिकित्सक के यहां से गंभीर हालत में लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर महिला का ब्लड टेस्ट कराया गया तो डेंगू की पुष्टि हुई।
महिला को इस दौरान दो यूनिट प्लेटलेट्स भी चढ़ाई गई। बुधवार की शाम महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं इसी गांव के चंद्रकांत व ननकऊ भी चार दिन से तेज बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। परिवारीजनों ने बताया कि सभी की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। सीएमओ डॉ. डीआर सिंह ने डेंगू से मौत होने की जानकारी से इंकार किया है।
जैदपुर कस्बे में वायरल से दो लोगों की मौत और कई लोगों के पीड़ित होने का मामला संज्ञान में आया है। सीएचसी के चिकित्सकों को मौके पर जाकर पीड़ितों का उपचार करने के निर्देश दिए गए हैं। किंतूर में डेंगू से हुई मौत की जानकारी नहीं है। -डॉ. डीआर सिंह, सीएमओ