बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती से नाराज सैकड़ों नागरिक व वकील गुरुवार को सड़काें पर उतरे और जुलूस निकाला तथा नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट गेट पर सीएम अखिलेश यादव व ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप का पुतला भी फूंका। इस दौरान अधिवक्ताओं व पुलिस के बीच नोंकझोंक भी हुई। बाद में प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम सदर नीलम यादव को एक मांगपत्र भी सौंपा। इसके मार्फत विद्युत आपूर्ति में सुधार कराए जाने की मांग की है।
अंधाधुंध बिजली कटौती से आक्रोशित लोग गुरुवार को शहर में एकत्र हुए। बाद में श्री अवध एडवोकेटे्स वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष रितेश मिश्र की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट गेट पर सीएम व ग्राम विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप का पुतला फूंका। इस दोरान सपा सरकार मुर्दाबाद व बिजली पानी दे न सके, वह सरकारी निकम्मी है जो सरकारी निकम्मी है वह सरकार बदलनी है के नारे लगाए।। पुतला जलाने के दौरान वकीलों व पुलिस के बीच झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रितेश मिश्र ने कहा कि आज हमारे पूरे प्रदेश की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। गांव हो या शहर हर जगह बिजली मात्र संयोग बनकर रह गई। आम जनता को रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे हर वर्ग परेशान है। उद्योग धंधे चौपट हो रहे हैं। साथ ही साथ नींद पूरी न होने से लोग डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। पावर कॉर्पोरेशन महकमा जर्जर तारों व पुराने ट्रांसफार्मरों के सहारे किसी तरह उपभोक्ताओं को बहलाने की कोशिश कर रहा है। तो वहीं आयोग आएदिन बिजली के बिल में बढ़ोत्तरी की योजनाएं बनाता रहता है। किसी को भी सही व नियमित बिजली आपूर्ति की चिंता नहीं है।