फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Demand for gold increased due to exemption in custom duty

Barabanki News: कस्टम ड्यूटी में छूट से बढ़ी सोने की डिमांड

Thu, 25 Jul 2024 04:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 25 Jul 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Demand for gold increased due to exemption in custom duty
बाराबंकी। सोने पर कस्टम ड्यूटी 15 से घटाकर 6 प्रतिशत किए जाने का असर सर्राफा बाजार में दिखने लगा है। प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में दो से ढाई हजार रुपये गिरावट दर्ज हुई है। ऐसे में बाजार में खरीदारी के लिए लोगों ने पहुंचना भी शुरू कर दिया है। बजट आने के बाद से ही सोने चांदी का बाजार भाव जानने के लिए फोन बजना शुरू हो गए थे। अगले एक दो दिनों में खरीदारी में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

17 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ ही मांगलिक कार्य अगले कुछ महीनों के लिए पूरी तरह से बंद हो जाने के कारण शहर के घंटाघर स्थित सर्राफा बाजार में सन्नाटा पसर गया था। बमुश्किल कुछ ग्राहक ही चांदी के हल्के फुल्के जेवरात खरीदने के लिए आ रहे थे। मंगलवार को आम बजट में सोने पर कस्टम ड्यूटी में छूट की घोषणा के बाद से सर्राफा बाजार में फिर से रौनक लौटने लगी है। सर्राफा व्यवसायी अनंत कुमार, आशीष, श्यामजी गुप्ता बताते हैं कि पिछले दो दिनों में सोने के दाम दो से ढाई हजार रुपये प्रति 10 ग्राम व चांदी के भाव में तीन हजार रुपये प्रति किग्रा की गिरावट आई है। इस कारण खरीदारी के लिए लोगों ने दुकानों पर पहुंचना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed