{"_id":"58c2e1304f1c1b1574dc41f7","slug":"decision-of-fate-of-veterans-of-six-assembly-seats-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह विधानसभा सीटों के दिग्गजों के भाग्य का फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह विधानसभा सीटों के दिग्गजों के भाग्य का फैसला आज
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 10 Mar 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
मन की बात में गिनाई केंद्र की योजनाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बहराइच मार्ग पर स्थित नवीन सब्जी मंडी परिसर में छह विधानसभा सीटों के 68 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। हैदरगढ़ विधानसभा सीट में सिर्फ तीन प्रत्याशी होने के चलते सबसे पहले यहां का परिणाम आने की उम्मीद जताई जा रही है।
मतगणना को शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा ठोस कदम उठाए गए हैं। मतगणना से कुछ घंटों पहले डीएम, एसपी और समस्त प्रेक्षकों ने मंडी परिसर में ही सुरक्षा बल के जवानों के साथ बैठक कर उन्हें कड़े दिशा-निर्देश दिए।
12 बजे तक आ जाएगा हैदरगढ़ विधानसभा सीट का परिणाम
आज होने वाले मतगणना में सबसे पहला परिणाम हैदरगढ़ विधान सभा का आएगा। इस विधानसभा में सबसे कम उम्मीदवार होने के कारण दोपहर 12 बजे तक के परिणाम आने की बात जिम्मेदार अधिकारी कह रहे हैं।
विज्ञापन
64.52 प्रतिशत मतदान वाले इस विधानसभा सीट पर मात्र तीन प्रत्याशी मैदान में होने के कारण मतगणना कार्मियों को ज्यादा माथापच्ची नहीं करनी पड़ेगी। दोपहर 12 बजे तक इस सीट का परिणाम आ जाएगा।
गेट पर जमा होगा मोबाइल मिलेगा कूपन
प्रतिबंध के बाद भी मोबाइल लाने वाले सभी मतगणना कार्मिकों के साथ ही अंदर जाने वाले किसी भी अधिकारी, प्रत्याशी या उनके एजेंटों को मंडी के दोनों मुख्य गेटों पर ही अपना मोबाइल जमा करना पड़ेगा। इसके लिए उन्हें कूपन भी दिया जाएगा। कूपन देने के बाद संबंधित को मोबाइल मिल सकेगा। मोबाइल जमा कराने के लिए भी जिला प्रशासन द्वारा कई आला अफसरों को भी तैनात किया गया है।
ईवीएम लाने वाले कार्मिकों को जारी किया गया पास
स्ट्रांग रूम से गणना टेबल तक ईवीएम को लाने व वापस ले जाने के लिए पंचायती राज विभाग के लगाए गए 136 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को डीआरडीए सभागार में बुलाकर एसडीएम नवाबगंज डीपी पाल की देखरेख में इन कर्मचारियों को पास जारी किए गए। पास जारी करने के साथ ही मतगणना स्थल पर पहुंचने का समय व मतगणना संबंधी इनके कार्य के बारे में भी अवगत कराया गया।
एसपी ने जवानों को दिए निर्देश
मतगणना के कुछ घंटों पूर्व मंड़ी परिसर में जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब व प्रेक्षकों की मौजूदगी में पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने मतगणना ड्यूटी में लगे सैकड़ों पुलिस के जवानों को कड़े दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मुख्य गेट से लेकर काउंटिंग स्थल तक बगैर पास के किसी भी अधिकारी, कर्मचारी या अन्य किसी सख्स की इंट्री नही होगी।
ड्यूटी में लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। बैरियर पर लगने वाले पुलिसकर्मी किसी भी हालत में सरकारी वाहनों को छोड़ अन्य वाहनों को इंट्री नही देंगे।
त्रिस्तरीय घेरे में होगी सुरक्षा
मतगणना के दौरान कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आयोग के निर्देश पर भारी संख्या मे पुलिस बल तैनात किया गया है। त्रिस्तरीय घेरे में हो रही मतगणना में जिले के समस्त थानों की पुलिस फोर्स के साथ कई पीएसी व अर्धसैनिक बलों के जवान लगाए गए हैं।
स्ट्रांग रूम के बाहर हो रही मतगणना के पास अर्ध सैनिक बलों के जवानों को लगाया गया है। जबकि दूसरे घेरे में पीएसी के जवान मुस्तैद रहेंगे। मंडी परिसर के मुख्य गेट पर शस्त्र पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
परिसर में लगाई गईं आठ एलईडी
मीडियाकर्मियों के साथ-साथ प्रत्याशियों के समर्थकों को मतगणना का चक्रवार परिणाम जानने में कोई परेशानी न हो इसके लिए पूरे मंडी परिसर में आठ एलईडी टीवी लगाई गई हैं। जिन्हें डाटा सेंटर से जोड़ा गया है।
हर विधान सभा के स्ट्रांग रूम के बाहर तथा एक प्रेक्षक के अस्थाई कार्यालय व एक टीवी मीडिया सेंटर में इस प्रकार से लगाई गई है कि उस पर आने वाला परिणाम गेट के बाहर खड़े प्रत्याशियों के समर्थक भी देख सके।