फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   death

ट्रकों से कुचलकर पांच श्रमिकों की मौत, छह घायल

Fri, 15 May 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
death
बाराबंकी। तमाम परेशानियों के बीच सैकड़ों किलीमीटर दूर से अपने घर पहुंचने की जद्दोजहद कर रहे कई श्रमिक शुक्रवार सुबह लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हादसों का शिकार हो गए। नगर कोतवाली क्षेत्र में दो स्थानों पर ट्रकों से कुचल कर पांच मजदूरों की जान चली गई। छह गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो सगे भाई समेत तीन बहराइच व एक-एक गोरखपुर और देवरिया के रहने वाले थे। घायल मजदूरों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से चार को लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन

एक हादसा लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर शुक्रवार तड़के तीन बजे बड़ेल स्थित भाजपा कार्यालय के सामने हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाहर से लौटे कुछ श्रमिक एक ट्रक से उतर रहे थे। उसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार डीसीएम (ट्रक) उन्हें रौंदते हुए निकल गया। इस हादसे से आसपास मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक मजदूरों को कुचलने वाला ट्रक भाग चुका था। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि इस हादसे में बहराइच के थाना रिसिया के ग्राम हुसैनपुर मोहम्मदपुर निवासी शिशुपाल (32) व उसके छोटे भाई जितेंद्र (30) की मौके पर ही मौत हो गई। 40 वर्षीय मोहन निषाद की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों में धर्मेंद्र (28), अमित (24), जगदीश (38) व प्रधान (34) को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा अयोध्या हाईवे पर ही असेनी मोड़ के निकट सुबह पांच बजे हुआ। घर लौटने के लिए दिल्ली से यहां पहुंचे चार लोग वाहन का इंतजार कर रहे थे। लखनऊ की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक (डीसीएम) श्रमिकों को रौंदते हुए निकल गया है। इस हादसे में दो की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा ट्रक का टायर फटने से हुए जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैठे चार मजदूरों पर चढ़ गया। मृतकों की पहचान गोरखपुर के उच्च गांव खोरा घाट निवासी विपिन शर्मा व देवरिया के ढीह थानान्तर्गत पतडरी निवासी सुदामा शर्मा के रूप में हुई। दोनों मामा भांजे बताए जाते हैं। दोनों दिल्ली के आनंद विहार इलाके में काम करते थे। रविंद्र साहनी निवासी सुजौली थाना आनंदनगर जनपद बहराइच और शत्रुघ्न घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां से इलाज के बाद वे परिजनों के साथ चले गए। हादसे के बाद ट्रक समेत चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed