{"_id":"5de168a88ebc3e5475369496","slug":"death-barabanki-news-lko4950046123","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के पहिया के नीचे आई गर्भवती, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक के पहिया के नीचे आई गर्भवती, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। पति के साथ बाइक से दवाई लेने जा रही एक गर्भवती ट्रक की टक्कर से सड़क पर गिर गई। उसी बीच ट्रक का पहिया चढ़ जाने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पति बाल-बाल बच गया है। स्थानीय लोगों ने ट्रक को घेरकर रोक लिया।
पुलिस के मुताबिक सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम अगेहरा मजरे बिरौली निवासी राजेन्द्र कुमार शुक्रवार को पत्नी सुनीता (32) को दवा दिलाने के लिए बाइक से कस्बा सफदरगंज जा रहा था। दरियाबाद मार्ग पर मुड़ते ही सफदरगंज की ओर से आ रहे ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इससे सुनीता बाइक से दूर जा गिरी। इसी बीच ट्रक की पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। सुनीता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। राजेंद्र बाल-बाल बच गया है।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने ट्रक को घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार राय ने बताया कि चालक को पकड़कर कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक सुनीता गर्भवती थी। उसके तीन बेटियां संगीता (10), लालती (8) व चार वर्षीय प्राची है। सुनीता की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।