फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   death

गलत इलाज से युवक की मौत का आरोप

Sun, 24 Nov 2019 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
death
बाराबंकी। शहर के प्राइवेट डॉक्टर के पास इलाज के लिए पहुंचे युवक की दवा लेने के कुछ देर बाद मौत हो गई। युवक के पिता ने डॉक्टर के गलत इलाज के चलते बेटे की मौत होने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसडीएम ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

शहर की तहसील कालोनी निवासी रामकुमार का आरोप है कि उनका पुत्र मोनू (20) कई दिन से बीमार था। उसका उपचार कराने के लिए शनिवार को धनोखर चौराहा स्थित एक क्लीनिक पर ले गए। दवा देने के साथ ही डॉक्टर ने एक इंजेक्शन लगाया। रामकुमार का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद ही मोनू की हालत बिगड़ने लगी। रामकुमार उसे आनन-फानन में लेकर जिला अस्पताल पहुंचा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रामकुमार ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की और जांच कराए जाने की मांग की। उधर एसडीएम सदर अभय पांडेय का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है। शहर कोतवाल धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed