{"_id":"6701bef298faa6edfe0779e7","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-in-well-barabanki-news-c-315-1-brp1006-125766-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: लापता युवक का शव कुएं में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: लापता युवक का शव कुएं में मिला
Sun, 06 Oct 2024 04:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 06 Oct 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र जैदपुर के अबहीपुर मजरे तेजवापुर गांव में दो दिन से लापता युवक का शव शनिवार को संदिग्ध दशा में कुएं में पाया गया। ग्रामीणों की भारी भीड़ के बीच पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालवाया व पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जैदपुर थाना क्षेत्र के अबहीपुर मजरे तेजवापुर गांव निवासी अंबरकेश (28) की पत्नी उसे छोड़कर दो साल पहले चली गई थी। अंबरकेश दो दिन पहले लापता हो गया था। परिजनों के साथ गांव के लोग भी उसकी लगातार खोजबीन कर रहे थे।
शनिवार सुबह करीब 10 बजे पता चला कि गांव के ही एक कुएं में किसी युवक शव पड़ा है और बदबू आ रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान लापता अंबरकेश के रूप में हुई। एसएचओ अमित प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
पिता बोले- किसी से नहीं थी रंजिश
पिता अशर्फीलाल लाल ने बताया कि पत्नी के जाने के बाद अंबरकेश गांव में ही खेती-बाड़ी करता था। किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी। आखिर कैसे मौत हुई, इस रहस्य से पर्दा उठना चाहिए। अंबरकेश तीन भाइयों में मझला था।