{"_id":"6771a43427f2699e980a4ad3","slug":"dead-body-of-lucknow-youth-found-hanging-on-the-side-of-the-highway-barabanki-news-c-315-1-slko1012-130696-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हाईवे किनारे लटका मिला लखनऊ के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हाईवे किनारे लटका मिला लखनऊ के युवक का शव
Mon, 30 Dec 2024 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र सफदरगंज के दादरा गांव के पास रविवार को लखनऊ के युवक का शव संदिग्ध दशा में लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर दादरा गांव में हाइवे के किनारे पेड़ से युवक का शव लटकता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद किया जिससे उसकी पहचान लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र के निलमथा निवासी वेद प्रकाश तिवारी (43) के रूप में हुई।
पुलिस की सूचना पर पिता राजनरायण समेत अन्य परिजन पहुंचे। सुसाइड नोट में पारिवारिक परेशानियों के कारण आत्महत्या करने की बात कही गई है। पुलिस के अनुसार वेद प्रकाश अविवाहित था तथा टेल्को कंपनी में काम करता था। एसएचओ सुधीर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।