फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dead body of a young man found in the house

Barabanki News: अंदर से बंद घर में मिला युवक का शव

Fri, 18 Apr 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 18 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found in the house
सैदनपुर कस्बे में युवक का शव मिलने के बाद घर के सामने लगी भीड़ (संवाद)
सैदनपुर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र सफदरगंज के सैदनपुर कस्बे में बृहस्पतिवार दोपहर विशाल कुमार निगम (30) का शव उसके घर के अंदर जमीन पर पड़ा मिला। वह शराब पीने का आदी था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


भाई कपिल निगम ने बताया कि विशाल की शादी करीब सात वर्ष पूर्व हुई थी। अधिक शराब पीने के कारण पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। दो साल पहले पत्नी भी उसे छोड़कर मायके चली गई। माता-पिता उससे अलग रह रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को विशाल नशे में था। उसने घर के अंदर जाने के बाद कुंडी लगा ली थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक घर से बाहर न निकलने पर लोगों ने दरवाजे पर दस्तक दी मगर नहीं खुला। अंदर से बदबू आ रही थी। तब तक विशाल के भाई, माता-पिता व अन्य ग्रामीण जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पड़ोसी के घर से मकान में प्रवेश किया। अंदर विशाल मृत हालत में आंगन में पड़ा मिला। एसएचओ सफदरगंज अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि विशाल के कोई संतान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सैदनपुर कस्बे में युवक का शव मिलने के बाद घर के सामने लगी भीड़ (संवाद)

सैदनपुर कस्बे में युवक का शव मिलने के बाद घर के सामने लगी भीड़ (संवाद)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed