फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dead body of a teenager was thrown into the river after murder

Barabanki News: हत्या कर नदी में फेंका किशोरी का शव

Thu, 15 Jun 2023 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 15 Jun 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a teenager was thrown into the river after murder
बाराबंकी/ देवा (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह खेत गई 13 वर्षीय किशोरी की गला घोंटकर हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया। पुलिस को आशंका है कि हत्या से पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया होगा। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे एसपी ने क्राइम ब्रांच के साथ घटनास्थल पर सघन पड़ताल की।
विज्ञापन



देवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 13 वर्ष की पुत्री अपनी पांच साल की चचेरी बहन के साथ बुधवार सुबह खेत को निकली थी। चचेरी बहन तो कुछ देर बाद लौट आई मगर किशोरी वापस नहीं पहुंची। एक घंटा तक वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरु की मगर कहीं भी किशोरी का सुराग नहीं लगा। परेशान परिजनों ने करीब साढ़े 10 बजे इसकी सूचना देवा पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत अपहरण का केेस दर्ज किया। एसएचओ देवा पंकज कुमार सिंह पुलिसकर्मियों व परिजनों के साथ किशोरी की खोजबीन में लग गए।
विज्ञापन


खोजबीन के दौरान करीब साढ़े 11 बजे गांव के पास गुजरी रेठ नदी में पड़ी लकड़ियों में फंसा किशोरी का शव देखकर पुलिस चौंक पड़ी। पुलिस ने नदी से शव निकलवाया तो परिजन बिलख पड़े। किशोरी के गले में पड़े निशान से साफ प्रतीत हो रहा था कि उसकी गला घोंट कर हत्या हो गई है। मौके पर पहुंचे एसपी दिनेश कुमार सिंह ने भी घटनास्थल पर गहन छानबीन की। मौके पर पहुंची क्राइम ब्रांच, डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम की घंटों टीम ने नदी कि किनारे व झाड़ियों की तलाशी ली। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उधर, एसडीएम सदर विजय कुमार त्रिवेदी ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन




अपहरण दर्ज होने के आधे घंटे बाद मिला शव
देवा पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर अपहरण का केस अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया था मगर आधा घंटा बाद ही किशोरी का शव नदी में पड़ा मिल गया। सीओ सिटी डॉ. बीनू सिंह ने बताया कि अब इसी मुकदमे में हत्या की धाराएं तरमीम की जा रही हैं।



गांव के युवक पर जताया संदेह
परिजनों ने पूछताछ में किसी से भी कोई दुश्मनी न होने की बात पुलिस से बताई। हालांकि परिजनों ने यह भी बताया कि मृतका के ताऊ की पुत्री के साथ गांव के ही एक युवक ने दो साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। परिजनों ने उसपर संदेेह जताया है। हालांकि कोई सुराग सामने नहीं आया है। सीओ सिटी ने बताया कि इस बिंदु पर भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed