फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dead body identify

नहर में मिले महिला के शव की शिनाख्त

Thu, 30 Jun 2022 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
dead body identify
कोठी (बाराबंकी)। कोठी थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह सिद्धौर रजबहा में मिला महिला का शव असंद्रा थाना के छूलापाही गांव निवासी गुड्डा (50) का था। बुधवार को शव की शिनाख्त उसके बहन-बहनोई ने किया। मगर, उसकी मौत के रहस्य से पर्दा अभी तक नहीं उठ सका। कहीं अकेली महिला की संपत्ति तो नहीं उसकी मौत का कारण बनी। इन सवालों का जवाब तलाश रही पुलिस की नजर महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है।
विज्ञापन

रजबहा में जिस महिला का शव मिला था जो अपने मायके छूलापाही में अकेली रहती थी। उसके मायके में उसके अलावा कोई और नहीं था। दो बहनों का विवाह होने के बाद वह अपनी ससुराल में रहती थी। हालांकि पिता के हिस्से की 30 बिस्वा भूमि में तीनों बहनों के हिस्से में दस-दस बिस्वा भूमि आई थी। गुड्डा मायके में बने पक्के मकान में अकेली रहती थी। मंगलवार को रजबहा से शव बाहर निकाला गया तो उसके नाक से खून निकल रहा था।
विज्ञापन

ऐसे में उसकी हत्या की आशंका जताई गई। सोशल मीडिया पर महिला का फोटो देखकर बुधवार को असंद्रा थाना क्षेत्र के देवीगंज निवासी मृतका की बहन बबली व बहनोई रामफेर ने उसकी शिनाख्त की। इसकी सूचना दूसरी बहन पैगंबरपुर गांव निवासिनी विमलेश कुमारी व उसके पति रमेश को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की शिनाख्त होने के बाद पुलिस छूहापाही पहुंचकर ग्रामीणों से बात कर महिला की मौत का रहस्य तलाश रही है। प्रभारी निरीक्षक संजीत कुमार सोनकर ने बताया कि महिला के शव की शिनाख्त हो गई है। परिवारीजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
नहर में मिला मजदूर का शव
कोटवासड़क। लखनऊ से मजदूरी कर घर लौट रहे मजदूर का शव संदिग्ध हालातों में बुधवार सुबह नहर में औंधे मुंह पड़ा मिला। सुबह टहलने निकले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र की है। यहां के सुखीपुर डीहा निवासी गजरू (48) लखनऊ में मजदूरी करता है।

मंगलवार शाम को वह घर लौट रहा था। संदिग्ध हालातों में सुबह उसका शव थाना क्षेत्र के रजईपुर गांव के पास औंधे मुंह पड़ा मिला। उसके चप्पल पुलिया के पास मिली। प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिया पर सुस्ताने के दौरान नहर में गिरने से मजदूर की मौत होने की संभावना जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed