{"_id":"634ef94327190051ad5649c1","slug":"dead-body-found-barabanki-news-lko6535040159","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालातों में युवक लापता, लखनऊ में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालातों में युवक लापता, लखनऊ में मिला शव
विज्ञापन
बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र से सोमवार को एक युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। खोजबीन के दौरान लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में नहर किनारे उसकी बाइक व मोबाइल मिला। जबकि मंगलवार को युवक का शव लखनऊ के ही नगराम थाना क्षेत्र में नहर में पड़ा मिला। हत्या, हादसा या आत्महत्या, इसे लेकर पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
सतरिख थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी मो. ईसा का पुत्र आदिल शाह (24) क्षेत्र के टेटेपुर गांव के पास किराने की दुकान चलाता था। इस दुकान से करीब 500 मीटर दूर लखैचा चौराहे पर उसके पिता की भी किराने की दुकान है। सोमवार को पिता-पुत्र दोनों लखैचा पहुंचे और आदिल बाइक से अपनी दुकान खोलने की बात कहकर चला गया।
दोपहर करीब एक बजे पिता ने उसके मोबाइल फोन पर कॉल किया तो रिसीव नहीं हुआ। काफी देर तक कोई जवाब नहीं आने पर वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान बंद मिली। इसके बाद पिता ईसा व आदिल के चार अन्य भाइयों ने उसकी खोजबीन शुुुरू कर दी। इस दौरान सतरिख थाना क्षेत्र की सीमा से लगे लखनऊ के चिनहट क्षेत्र के जुग्गौर के पास बड़ी नहर की पटरी पर आदिल की बाइक व झोला मिला।
विज्ञापन
झोले में मोबाइल भी था। परिजनों ने इसकी सूचना सतरिख पुलिस को दी तो तुरंत गुमशुदगी दर्ज कर आदिल की तलाश तेज कर दी। मंगलवार सुबह सतरिख पुलिस को सूचना मिली कि लखनऊ के ही नगराम थाना क्षेत्र में अचलीखेड़ा गांव में नहर के रेग्युलेटर के पास युवक का शव मिला है। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त आदिल के रुप में कर ली।
नगराम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। पिता ईसा का कहना है कि आदिल दुकान में बिक्री न होने से परेशान था। उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। नगराम थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गुमशुदगी सतरिख थाने में दर्ज है। सतरिख के थाना प्रभारी का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।
11 महीने पहले ही हुई थी शादी
आदिल पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसके बड़े भाई रिजवान अधिवक्ता हैं। परिवारजनों ने बताया कि नवंबर 2021 में ही सफदरगंज के रामपुर कटरा गांव से उसकी शादी हुई थी। उसकी मौत से उसकी पत्नी नूर बानो भारी सदमे में है। घटना के बाद से बिरौली गांव में आदिल के परिवार में कोहराम मचा है।