{"_id":"62a0f8c27e24fd6d3c239662","slug":"dead-body-found-barabanki-news-lko6343350133","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल से लौटे युवक का रेल पटरी पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल से लौटे युवक का रेल पटरी पर मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र में ससुराल से लौटे एक युवक की ट्रेन हादसे में मौत हो गई। बुधवार सुबह उसका क्षतविक्षत शव सफदरगंज के पास रेलवे पटरी पर मिला। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम मडरौना मजरे दुलारपुर निवासी रमेश चंद्र के 24 वर्षीय पुत्र चंदेश वर्मा का विवाह सफदरगंज थाना क्षेत्र के राजापुर मंदिर सैदाबाद गांव में हुआ था। किसी बात से नाराज होकर चंदेश की पत्नी मायके चली आई थी। मंगलवार की शाम चंदेश उसको ले जाने के लिए ससुराल पहुंचा था। लेकिन पत्नी ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। आखिरकार युवक अकेले ही वहां से लौट पड़ा था। बुधवार सुबह सफदरगंज से ईदगाह के पास बाराबंकी-अयोध्या रेलखंड पर युवक का क्षतविक्षत शव मिला।
सूचना पाने के बाद सफदरगंज पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया। जीआरपी इस बात की जांच कर रही है कि आखिर युवक ट्रेन हादसे का शिकार कैसे हुआ। आत्महत्या की आशंका भी जताई जा रही है। इस घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। जीआरपी के इंस्पेक्टर परवेज खान ने बताया कि मौत को लेकर किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। जांच में पारिवारिक कलह पाया जा रहा है।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला अधेड़ का शव
जहांगीराबाद। करंद गांव के निकट एक अधेड़ व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। शिनाख्त के बाद बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। अधेड़ ने सुुसाइड किया या हादसे का शिकार हुआ इसकी जांच की जा रही है। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के करंद गांव के निकट से गुजरी पूर्वोत्तर रेलवे की लाइन पर बुधवार सुबह एक अज्ञात शव पड़ा देखा गया।
कुछ देर की कोशिश के बाद शव की शिनाख्त 57 वर्षीय रामप्रकाश निवासी लोहरवा के रूप में हुई। रामप्रकाश काफी दिनों से पत्नी के साथ ससुराल करंद में रहता था। पत्नी रूपरानी के अनुसार, वह सोमवार की शाम से वह लापता थे। पुलिस के अनुसार, कपड़ों से शव की शिनाख्त हुई है। जीआरपी ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद