{"_id":"6182e2877f1c3c06ec5b949a","slug":"dead-body-found-barabanki-news-lko6030805132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसौली (बाराबंकी)। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर रसौली ओवरव्रिज के पास एक विवाहिता का शव बुधवार की सुबह संदिग्ध दशा में पड़ा मिला। मौके के हालत अनहोनी की ओर इशारा कर रहे थे। घटनास्थल के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त असंद्रा थाना क्षेत्र के लोहारपुर गांव निवासी अन्नू वर्मा के रूप में हुई। जिस पर पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
असंद्रा थाना क्षेत्र के लोहारपुर गांव निवासी राकेश वर्मा ने दूसरी शादी अन्नू वर्मा से की थी। राकेश बाराबंकी शहर के एक कार बाजार में चौकीदारी का काम करता है। उसकी पत्नी अन्नू वर्मा अपने दो सौतेले बच्चों के साथ गांव में रहती थी। बुधवार सुबह सफदरगंज थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्थित रसौली ओवरव्रिज के पास महिला का शव संदिग्ध दशा में पड़ा मिला।
पास में महिला का आधार कार्ड, बाइक की चाभी पड़ी थी। मुंह पर कपड़ा लिपटा था। मौके के हालात विवाहिता की हत्या को आत्महत्या को रूप देने की चुगली कर रहे थे। हालांकि पुलिस हादसे में महिला की मौत की बात कर शव को पोस्टमार्टम कराने की बात कर रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि महिला के शव मिलने की सूचना पर पीआरबी को मौके पर भेजा गया है। इससे अधिक कोई जानकारी अभी तक नहीं हैं। (संवाद)